अध्यात्म

Shani Dev Vakri 2022: वक्री होने वाले हैं शनि देव, इन राशियों पर पड़ सकता है असर!

Shani Dev Vakri 2022
x
Shani Dev Vakri 2022: शनि देव अगले महीने वक्री होने वाले हैं। शनिदेव के वक्री होने से कई राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।

Shani Dev Vakri 2022: शनि देव अगले महीने वक्री होने वाले हैं। शनिदेव के वक्री होने से कई राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। ऐसे में यह जानकारी होना आवश्यक है कि शनिदेव के वक्री होने से किन राशियों पर शुभ असर पड़ेगा। तो वही किन राशियों पर शनि देव की वक्री दृष्टि परेशान करेगी। इसलिए शनिदेव की चाल के बारे में आइए जानकारी लें।

क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव के संबंध में बड़ी ही रोचक जानकारी दी गई है। शनि देव के किसी भी परिवर्तन पर राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ता है। 29 अप्रैल को शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश किया था। अब 5 जून को वक्री होने वाले हैं। वक्री का समय अक्टूबर 2022 तक रहेगा। आइए जाने किस राशि पर कौन सा प्रभाव पड़ने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि शनिदेव के वक्री होने से लाभ मिलेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में है तो अवश्य पूरा होगा। कोई शुभ समाचार आपको सुनने के लिए मिल सकता है। अगर आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं तो पदोन्नति के साथ सैलरी में बढ़ोतरी होगी। शनि देव का पूजन अवश्य करते रहे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बताया है कि शनिदेव की कृपा दृष्टि रहेगी। भगवान शनिदेव की कृपा से आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी। नौकरी की तलाश में है तो नौकरी मिलेगी। और अगर नौकरी छोड़कर कोई दूसरी नौकरी करना चाहते हैं तो उसके लिए भी बढ़िया समय है। कुल मिलाकर नौकरी पेशा कन्या राशि के लोगों के लिए तरक्की ही तरक्की है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बताया जाता है कि शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। नए काम की शुरुआत होगी। तरक्की के लिए बिल्कुल अनुकूल समय चल रहा है। जैसे भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता के साथ पूर्ण होगा

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ा संकट भरा समय रहेगा। कार्य में परिश्रम के बाद भी अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं होगी। साथ ही कई बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको परेशान करेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनिदेव की बकरी चाल कुछ ज्यादा ही परेशानी खड़ी कर सकती है। इसलिए पैसों का लेन देन बड़ी ही सावधानी के साथ करें। अन्यथा नुकसान ही नुकसान होगा। देव को प्रसन्न करने के लिए उनका ध्यान पूजन अवश्य करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी शनिदेव की वक्री चाल कुछ परेशान कर सकती है। हिम्मत से काम ले अवश्य ही राहत मिलेगी। हर कार्य को करने से पहले गहन विचार अवश्य करें। जल्दबाजी में किया गया कार्य आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है।

Next Story