अध्यात्म

September Month Festivals: सितंबर के महीने में देव, पित्र और आदिशक्ति को करें प्रसन्न, जानें महीने के त्यौहारों की पूरी लिस्ट

September Month Festivals: सितंबर के महीने में देव, पित्र और आदिशक्ति को करें प्रसन्न, जानें महीने के त्यौहारों की पूरी लिस्ट
x
September Month Festivals And Vrat: हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर माह में परिवर्तिनी एकादशी,गणेश उत्सव के अलावा और कई सारे खास व्रत-त्यौहार आने वाले हैं। देखें सितंबर महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

September Month Festival 2022 in Hindi: हर महीने किसी ने किसी देवी देवता की पूजा का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) रहता ही रहता है। लेकिन सितंबर के महीने में देवता, पितर तथा आदिशक्ति को प्रसन्न करने का विशेष संयोग है। प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश की स्थापना हो चुकी है। वहीं अब सितंबर के महीने में 9 तारीख तक भगवान गणेश विराजमान रहेंगे। इसके पश्चात पित्रपक्ष (Pitrupaksh) और बाद में नवरात्रि (Navratri) शुरू हो जाएगी। लेकिन इन प्रमुख त्यौहारों के बीच में कई अन्य छोटे बड़े त्यौहार हैं जिन्हें अलग-अलग स्थानों में श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। आइए जाने सितंबर माह (Septmber Month) में पड़ने वाले व्रत (Vrat) एवं त्योहारों (Festival) के बारे मे।

त्यौहारों की लिस्ट कुछ इस तरह

September Month Festivals 2022

01 सितंबर दिन गुरुवार- ऋषि पंचमी, ललिता षष्ठी

02 सितंबर दिन शुक्रवार- सूर्य षष्ठी, संतान सप्तमी, बड़ी सातम

04 सितंबर दिन रविवार-श्री राधाष्टमी, स्वामी हरिदास जयंती

05 सितंबर दिन सोमवार- शिक्षक दिवस

06 सितंबर दिन मंगलवार- परिवर्तिनी एकादशी

07 सितंबर दिन बुधवार- डोलग्यारस, जलझूलनी एकादशी

08 सितंबर दिन गुरूवार- प्रदोष व्रत, ओणम

09 सितंबर दिन शुक्रवार- अनंत चतुर्दशी, गणपति बप्पा विसर्जन

10 सितंबर दिन शनिवार- पितृ पक्ष आरंभ, श्राद्ध प्रारम्भ, पूर्णिमा व्रत

11 सितंबर दिन रविवार- आश्विन माह प्रारम्भ

17 सितंबर दिन शनिवार- जीवित पुत्रिका व्रत, अशोकाष्टमी

21 सितंबर दिन बुधवार- इंदिरा एकादशी

23 सितंबर दिन शुक्रवार- प्रदेष व्रत

25 सितंबर दिन रविवार- सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध समाप्त

26 सितंबर दिन शुक्रवार- शरदी नवरात्रि आरंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती

29 सितंबर दिन सोमवार- विनयक चतुर्थी

गणेश उत्सव

Ganesh Utsav: 10 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव (Ganpati Utsav) की शुरुआत 31 अगस्त 2022 से हो रही है। जिसका समापन 9 सितंबर 2022 (Ganesh Visarjan Date) को होगा। भगवान श्री गणेश लोगो के घरों में पधार चुके हैं। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव (Ganesh Utsav In Maharastra) बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। अब तो पूरे देश के हर प्रांत में लागो द्वार यह त्यौहार मनाया जाता है।

पितृपक्ष

Pitrupaksh: अपने पितरों को प्रसन्न करने का सबसे बढ़िया महीना है पित्रपक्ष (Pitrupaksh)। पित्रपक्ष में हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होता है और आश्विन मास की अमावस्या को समाप्त होती है। इस दौरान लोग अपने पिता के निधन की तिथि पर श्राद्ध कर्म करते हैं। पिंडदान (Pinddan) कर उन्हे तृप्त करते है। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 10 सितंबर 2022 (Pitrupaksh 2022 Date) से शुरू होकर 25 सितंबर 2022 तक रहेगा। यह समय पितृ दोष (Pitru Dosh) दूर करने के लिए सबसे उत्तम समय होता है।

शारदीय नवरात्रि

Navratri: आदि शक्ति माता दुर्गा के सभी 9 रूपों की पूजा इसी शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) में होती है। नवरात्रि की शुरूआत सितंबर माह में 26 (Navratri 2022 Date) से शुरू हो रहा है। नवरात्रि में जगह-जगह माता की झांकी सजाई जाती है। तो वही माता की विशेष पूजा कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया जाता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story