अध्यात्म

Rashifal 2021 : आने वाले 2 महीनो में चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत, दुश्मन भी नहीं कर पाएंगे बाल-बांका

Aaj ka Rashifal 25 April 2022
x

Aaj ka Rashifal 25 April 2022

मकर राशि में प्रवेश किए देवगुरु बृहस्पति।

Rashifal 2021 : देव गुरू बृहस्पति मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 21 नवंबर तक इसी राशि में गुरू रहेंगे। यानि अगले दो महीने तक 5 राशियों पर जमकर वे कृपा दृष्टि बरसाते रहेंगे। ज्योतिष में देव गुरू का विशेष स्थान है और 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। वे जिस पर प्रसन्न हो जाते हैं, उसका जीवन सुखों से भर जायेगा और उनकी किस्मत चमकने वाली है।

नौकरी के अवसर

गुरू बृहस्पति के प्रसन्न होने से धनु राशि के लोगों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों की सराहना होगी तथा धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहने वाला है. आपको धन- लाभ होगा. आप वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

मीन राशि वालो को लाभ

दो माह के अवधि में मीन राशि के व्यक्तियों के पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। उनके लिए यह समय काफी उपयोगी साबित होगा।

इन राशि वालो को वाहन का योग

मकर राशि में गुरू के रहने पर सिंह राशि के जातकों के लिए नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। वे कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

अच्छा होगा जीवन

वृश्चिक राशि के लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. इस दौरान उन्हें आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. उन्हें नया वाहन या मकान खरीदने के भी योग बन रहे हैं. वे कई कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

बढ़ेगा व्यापार

मेष राशि वाले जातकों के मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा से जुड़े लोगो को शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story