अध्यात्म

Rashi Parivartan: 21 अगस्त से उच्च राशि में रहेगा बुध, कई क्षेत्र पर पड़ेगा असर, इन राशि वालों को शेयर में मिलेगा लाभ

Rashi Parivartan: 21 अगस्त से उच्च राशि में रहेगा बुध, कई क्षेत्र पर पड़ेगा असर, इन राशि वालों को शेयर में मिलेगा लाभ
x
Budh Rashi Parivartan Gochar Effects: 21 अगस्त से कुछ खास राशि के लोगों के लिए शेयर बाजार में इन्वेस्ट करना फायदे का धंधा साबित होगा।

Budh Rashi Parivartan Gochar Effects: व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का बहुत बड़ा असर पड़ता है। जैसे ही ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करते हैं इसका प्रभाव पृथ्वी लोक पर जातकों के जीवन पर दिखाई पड़ता है। 21 अगस्त को बुध ग्रह कन्या राशि में आ रहे हैं। वैसे भी बुध राशि लेनदेन, निवेश, बिजनेस को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। ऐसे में 21 अगस्त से कुछ खास राशि के लोगों के लिए शेयर बाजार में इन्वेस्ट करना फायदे का धंधा साबित होगा। साथ ही बताया गया है कि महंगाई पर रोक लगेगी। एजुकेशन से जुड़ी हुई समस्याएं समाप्त होगी। वकालत और मीडिया के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

दुनिया पर इसका असर

ग्रह के इस तरह परिवर्तन की वजह से संपूर्ण पृथ्वी लोक पर असर पड़ता है। ऐसे में देश-दुनिया पर भी असर दिखाई देगा। बताया गया है कि उत्तर एवं दक्षिण भारत में वर्षा का योग है। औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन बढ़ेगा। वहीं किसानों को दूध, फल, सब्जी जैसी पैदावार में मुनाफा हो सकता है।

किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानें

मेष राशि के लिए बताया गया है कि इस राशि के लोगों के लिए समय ज़रा टाइट रहेगा। कहने का मतलब यह कि बिजनेस व्यापार करने वाले मेष राशि के लोगों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन लाभ प्राप्त होगा।

वृष राशि के लोगों के लिए बताया गया है कि इन्हें संयम का पालन करना होगा। अपनी वाणी में सबसे अधिक संयम रखें। सोच समझ कर बोलें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि के लोगों के लिए बताया गया है कि सावधानी के साथ कार्य करें अवश्य लाभ होगा। साथी ही मिथुन राशि के जातकों के स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है।

कर्क राशि के जातकों के लिए बताया गया है आपके लिए समय बहुत ही बेहतर रहेगा। आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही साथियों मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। समय आपके अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि आपके लिए भी समय पूर्णरूपेण अनुकूल है। बिजनेस करने वालों को लाभ प्राप्त होगा वही नौकरी करने वालों को भी तरक्की और धन लाभ का योग बन रहा है।

कन्या राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि समय अनुकूल है। गुरुजनों के साथ ही घर के प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इनके बताए अनुसार कार्य में निर्णय लेने पर लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि अनावश्यक विवाद से दूर रहें। आपके लिए समय सामान्य है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि भागीदारी के साथ काम करने पर लाभ प्राप्त होगा। अगर पार्टनरशिप का कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।

धनु राशि के जातकों को अवश्य धन लाभ प्राप्त होगा। जो भी कार्य पहले से सोच रखे हैं उन पर अमल करने का समय आ गया है।

मकर राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि आपको संतान की ओर से सुख और संपत्ति की प्राप्ति होगी। वही निसंतान लोगों को संतान प्राप्ति का योग बन रहा है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि धन लाभ प्राप्त होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। इसलिए अनावश्यक परेशान न हो।

मीन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इन्हें प्रिय जनों का सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम फलीभूत होने के आसार दिख रहे हैं।

नोट- इसमें दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इसे सोशल मीडिया तथा समाचारों के माध्यम से एकत्र कर बताया जा रहा है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता। कुछ भी करने से पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त कर लें।

Next Story