अध्यात्म

Raksha Bandhan 2022: जानिए इस साल कब पड़ रहा है रक्षाबंधन

Raksha Bandhan 2022
x
Raksha Bandhan 2022 Kab Hai: भाई बहन का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन वर्ष में सावन के महीने के आखिरी दिन में आता है।

Raksha Bandhan 2022 Kab Hai: भाई बहन का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन वर्ष में सावन के महीने के आखिरी दिन में आता है। रक्षाबंधन का इंतजार हर बहन और भाई करते हैं। भाई की कलाई पर बहन रक्षा सूत्र या राखी बांधकर बदले में उससे एक वचन मागती है। और भाई अपने बहन के उस वचन को हर हाल में पूरा करने की कसम लेता है।

आज के समय में इस वचन के साथ भाई उपहार बहनों को देते हैं। रक्षाबंधन एक पवित्र त्यौहार है। इसे मनाने में शुभ अशुभ समय का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। आज हम वर्ष 2022 में पड़ने वाले रक्षाबंधन त्योहार से जुड़ी हुई जानकारी दे रहे हैं।

कब है रक्षाबंधन

2022 Ka Hai Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्यौहार सावन के महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। यह त्यौहार इस वर्ष 11 अगस्त 2022 को पड़ रहा है। राखी बांधने के लिए भद्राकाल और राहु काल का विचार करना आवश्यक होता है। क्योंकि शास्त्रों में कहा गया है कि भद्रा और राहु काल के समय राखी नहीं बांधनी चाहिए। न ही कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat: आवश्यक है कि हम यह जान लें कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त समय क्या है। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र पंचांग में बताया गया है कि पूर्णिमा की तिथि 11 अगस्त 2022 को सुबह 10ः38 से शुरू हो रही है। यह पूर्णिमा तिथि 12 अगस्त 2022 को सुबह 7ः05 पर समाप्त होगी।

ऐसे में हम कह सकते हैं कि रक्षाबंधन का त्यौहार 11 अगस्त को ही मनाया जाएगा। इसके लिए अगर समय का विचार करें तो बहन अपने भाई को 11 अगस्त के दिन सुबह 8ः51 से लेकर रात के 9ः19 तक राखी बांध सकती हैं।

लेकिन रात 9ः00 बजे के बाद 12 अगस्त तक पूर्णिमा होने के बाद भी राखी नहीं बांधा जा सकता। क्योंकि उस समय राहु और भद्राकाल शुरू हो जाएगा।

Next Story