Holika Dahan 2022 Upay: होलिका दहन का समय ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है। लोगों में होली को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। घर के सभी सदस्य होली की तैयारी में लगे हुए है। इन सबके बीच आज हम कुछ काम की बात बताने जा रहे हैं। हमारे ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि अगर होली के दिन कुछ खास 6 चीजें होलिका दहन के समय डाल दिये जायं तो अवश्य ही आपकी किस्मत चमक जायेगी। यह चीजें हमे बडी आसानी से मिल जायेंगी। इसके लिए ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
इन चीजों को डालें होलिका में
- कहा गया है कि अगर काली हल्दी को जलती हुई होलिका में डाल दिया जाय तो बुरी नजर नहीं लगती है।
- होलिका में गोमती चक्र डालना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को परेशान करने वाली अदृश्य बाधाएं दूर हो जाती हैं।
- अगर जीवन में धन से सम्बंधित बाधाएं पीछा नहीं छोड रही हैं तो होलिका में कौड़ियां अर्पित करने से धन लाभ हेता है।
- कहा गया है कि अगर आपको नजर दोष लगा हुआ है या फिर किसी की हाय लगी हुई है तो होलिका में नीबू डालना चाहिए।
- अगर आप शत्रुओं से परेशान रहेते हैं तो आपको होलिका में गुजा डालना चाहिए। ऐसा करने से शत्रु कमजोर होते हैं और अपको परेशानी नही हेगी।
- घर में व्याप्त कहल से छुटकारा पाने के लिए आपको होलिका में 1, 2, 5 और 10 के सिक्के डालने चाहिए। ऐसा करने से घर के लेगों में आपसी प्रेमभाव बढ़ता है।
तैयारी में जुटे घर के लोग
एक ओर जहां घर के बडे़ महिलांओं की डिमांड के अनुसार सामान खरीदी कर घर ले जा रहे हैं वहीं महिलाएं भी योजना पर योजना बना रही हैं कि इस होली में क्या बनाना है। वहीं बच्चे अपनी अलग ही योजना बनाने में मस्त है। वह अपनी पसंद की पचिकारी, रंग, अबीर खरीदने की डिमांड कर रहे है।