अध्यात्म

अंगूठे की स्थिति बताती है आपका भाग्य, स्वभाव को भी करता है प्रर्दशित

astrology
x
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट हमारा स्वभाव और भविष्य भी बताती है

सामुद्रिक शास्त्र शरीर के अंगों की बनावट हमारे भाग्य को बताती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उन्हीं में से अंगूठा भी है और अगूठा की साइज यह बताती है कि आपका स्वभाव कैसा है और किस तरह से जीवन में आपको सफलता मिलेगी।

पतला अंगूठा

पतले और लंबे अंगूठे वाले लोग बेहद साहसी और निडर स्वभाव के माने जाते हैं। बिजनेस में सफलता पाने के लिए जोखिम उठाने से भी नहीं डरते है। ये बेहद मनी माइडेंड भी होते हैं. बहुत मेहनत से पैसा कमाते और उसे बेफिजूल के खर्चों में खर्च नहीं करते. ये लोग लग्जरी लाइफ के शौकीन होते हैं इसलिए इनके शौक मंहगे होते हैं।

छोटा अंगूठा

छोटे अंगूठे वाले लोग दार्शनिक स्वभाव के होते हैं। ये धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं। ये लोग सामने वाले की मन की बात आसानी से जान जाते हैं। इन्हे बातों का बुरा जल्दी लगता है और उस पर घंटों सोच-विचार करते रहते हैं, जबकि सामने वाले लोगों की अच्छी बातों पर विशेष ध्यान देते हैं।

लचीला अंगूठा

ऐसा माना जाता है कि लचीले अंगूठे वाले लोग भावुक स्वभाव के होते हैं। इन्हे साफ सुथरी बातें पसंद होती है। इन्हें पीठ के पीछे बातें करना पसंद नहीं होता। ये बातचीत में भी निपुण होते हैं। इनका ये स्वभाव लोगों को अच्छा लगता है इसलिए ये सभी के खास हो जाते हैं।

मोटा अंगूठा

जिन लोगों के हाथ का अंगूठा मोटा और चौड़ा होता है वे गुस्सैले स्वभाव के होते है। जब इन्हें गुस्सा आता है, तो इन्हें शांत करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इससे ये अपना खुद का नुकसान कर बैठते हैं, हांलाकि सख्त दिखने वाले ये लोग स्वभाव से उतना ही नर्म होते है।

नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी हैं। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story