अध्यात्म

रोज बजाए शंख, मिलेंगे ऐसे लाभ

रोज बजाए शंख, मिलेंगे ऐसे लाभ
x
हमारे धर्म शास्त्रों में शंख का बहुत ही महत्व बताया गया है। इसे कई देवी-देवता धारण करते हैं। भगवान विष्णु शंख को अपने हाथों में धारण किए हुए है।

हमारे धर्म शास्त्रों में शंख का बहुत ही महत्व बताया गया है। इसे कई देवी-देवता धारण करते हैं। भगवान विष्णु शंख को अपने हाथों में धारण किए हुए है। पूजा के दौरानं शंख बजाना बहुत ही लाभदायक है। कहा गया है कि शंख बजाने से अनुष्ठान में सफलता प्राप्त होती है तथा वहां की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है। वही शंख की पूजा करने का भी विधान है। वही वैज्ञानिकों का भी कहना है शंख प्रतिदिन बजाने से स्वास्थ्य में कई तरह के लाभ होते हैं। शंख बजाने से हमारे फेफड़े मजबूत होते हैं।

शंख बजाने के और भी हैं चमत्कारी फायदे

  • हमारे धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी शंख को धारण करती हैं। माता लक्ष्मी शंख को अपना भाई भी मानती है।
  • शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी और माता लक्ष्मी की भी उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई। इसलिए प्रतिदिन घर में शंख बजाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • शंख में जल भरकर माता लक्ष्मी और शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत ही उत्तम बताया गया है। ऐसा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
  • माता लक्ष्मी को शंख बेहद प्रिय है शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना और शंख बजाना बहुत ही शुभ बताया गया है।
  • घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त करने के लिए आवश्यक है कि प्रतिदिन शंख में जल भरकर घर में छिड़काव करें।
  • शंख बजाने से फेफड़े मजबूत होते हैं। साथ ही कई तरह की अन्य बीमारियां भी दूर हो जाते हैं।
  • जिस घर में वास्तु दोष हो वहां प्रतिदिन पूजा के समय सुबह और शाम केवल शंख बजाने से वास्तु दोष दूर होता है।
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि शंख की ध्वनि में कई तरह के वायरस जीवाणु कीटाणु को नष्ट करने की क्षमता होती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story