अध्यात्म

Plants Vastu Tips In Hindi: घर के आसपास गलती से न लगाएं ये 5 पेड़, हो जाएंगे बर्बाद, सारी धन-दौलत का हो जाएगा नाश, परिवार के लोगो के साथ हो जाएगा अनर्थ, फटाफट जाने Latest Update

Plants Vastu Tips In Hindi
x

Plants Vastu Tips In Hindi

Vastu Shastra In Hindi: पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। या यूं कहें कि इनका हमारे जीवन के समानांतर महत्त्व है।

Vastu Tips for Luck: पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। या यूं कहें कि इनका हमारे जीवन के समानांतर महत्त्व है। जिस तरह सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह मनुष्य के जीवन के लिए पेड़ पौधे भी सिक्के के दूसरे पहलू है। बिना पेड़ पौधे के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। साथ में पेड़ पौधे हमारे लिए वास्तु के हिसाब से भी बहुत महत्त्व रखते हैं। कई ऐसे पौधे हैं जिनको घर के आसपास लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर और व्यक्ति को प्रभावित करती है। आइए उन पौधों के बारे में जाने और उन्हें अपने घर के पास लगाने से परहेज रखें।

पीपल का पेड़

हमारे सनातन धर्म में पीपल के पौधे को सबसे पवित्र बताया गया है। कहते हैं पीपल के पौधे में सभी देवता निवास करते हैं। लेकिन पीपल के पौधे को हमें अपने घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं पीपल के पौधे की छाया जहां तक जाती है वहां तक नकारात्मक शक्तियां विचरण कर लोगों को परेशान करती है।

कटहल का पेड़

कटहल का पेड़ घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इस पेड़ की वजह से परिवार के लोगों में दरार आती है। इसे घर से दूर लगाना चाहिए।

गूलर का पेड़

घर के पास गूलर का पेड़ कभी भी नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ को घर के पास लगाने से दरिद्रता आती है तथा व्यक्ति में बीमारियों का घर बन जाता है। मान्यता है कि घर के उत्तर दिशा में दूर गूलर का पेड़ लगाने से आंख से जुड़ी हुई बीमारियां दूर होती है।

बेर का पेड़

कई बार व्यक्ति फैशन के चक्कर में बेर का पेड़ घर के आसपास लगा लेते हैं। लेकिन कहा गया है कि घर के पास बेर का पेड़ लगाने से घर में बैर भाव उत्पन्न होते हैं रिश्ते टूटते हैं घर में कलह रहती है। इसीलिए बेर के पेड़ को घर के पास नहीं लगाना चाहिए। अगर अपने से भी बेर का पेड़ उग आए तो उसे काट कर समाप्त कर दें।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इस पर पूर्ण विश्वास करना या न करना आपके बुद्धि विवेक पर निर्भर करता है। या फिर आप इसके लिए किसी विश्वसनीय जानकार से जानकारी प्राप्त करें उपयोग में ले। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story