अध्यात्म

Plant Tips: परिवार की खुशियाँ छीन लेता है ये पौधा, घर में अगर लगाया है तो उखाड़ फेके

Plant Tips: परिवार की खुशियाँ छीन लेता है ये पौधा, घर में अगर लगाया है तो उखाड़ फेके
x
घर में लगा ये पौधा आपको कंगाल करने के साथ-साथ खुशियाँ भी छीन लेता है.

घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई बार धोखे से व्यक्ति कुछ ऐसे पौधे लगा लेता है जो वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं। हमें ऐसे पौधों को लगाने से पहले वास्तु शास्त्र में बताए हुए दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेंना चाहिए। इसके बाद ही पौधों को घर में लगाएं। आज हम इस समाचार के माध्यम से आपको उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको घर में लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इन्हें भूल कर भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।

आती है परेशानियां

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ खास पौधे अगर हम अपने घर के आस-पास या घर के बगीचे में लगाते हैं तो उनसे हमें तरह-तरह की परेशानियां होती है। इसका हमारे जीवन इतना प्रभाव पड़ता है कि घर का सुख चैन छिन जाता है। आइए जाने कौन से हैं वह पौधे।

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि हमें अपने आसपास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। अगर यह पौधे प्राकृतिक तौर पर उग जाएं तो इन्हें हटा देना चाहिए। कहा गया है कि कटीले पौधे जहां लगे होते हैं वहां नकारात्मक ऊर्जा मौजूद रहती है। ऐसे में घर के सदस्य परेशान होते हैं।

मेहंदी का पौधा

कई बार लोग शौकिया तौर पर मेहंदी का पौधा घर में लगा लेते हैं। क्योंकि मेहंदी का पौधा वर्ष भर हरा भरा रहता है। लेकिन वास्तु शास्त्र मैं इस पौधे को अशुभ बताया गया है। कहा गया है अगर इस पौधे को घर में लगाया जाए तो घर के सदस्य सदैव परेशान रहेंगे। यह पौधा जहां लगा होता है वहां पर नकारात्मक शक्तियां बढ़ती जाती हैं।

अमरबेल

अमरबेल देखने मैं बहुत सुंदर लगता है लेकिन इसे घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे की खासियत होती है कि यह तेजी से दूसरे पौधे के ऊपर फैलता है और उसे दबा देता है। इस पौधे को घर में लगाने से इसी तरह की प्रभाव विकसित होती है। लगाने वाले का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसलिए इसे लगाने से बचना चाहिए।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story