अध्यात्म

घर के उत्तर दिशा में लगा दें यह पौधा, अवश्य मिलेगी सफलता

bank of baroda loan scheme
x
पेड़ पौधे भी हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। कई ऐसे पौधे हमारे प्रकृति में मौजूद हैं जो ईश्वर के वरदान के स्वरूप बताए गए हैं।

पेड़ पौधे भी हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। कई ऐसे पौधे हमारे प्रकृति में मौजूद हैं जो ईश्वर के वरदान के स्वरूप बताए गए हैं। ऐसे में लोगों को बताया गया है कि कुछ खास किस्म के पौधे लगाने से जीवन में तरक्की मिलती है। साथ ही ढेर सारा पैसा कमाने के अवसर प्राप्त होते हैं।

लगाएं मयूरपंखी का पौधा

आमतौर पर आपने भी बड़े बड़े घरों में धनवान लोगों के यहां मयूरपंखी का पौधा लगा हुआ देखा होगा। पौधे की खासियत होती है यह ज्ञान और बुद्धि देने के साथ ही धन को भी आकर्षित करता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मयूरपंखी का पौधा घर में लगाना अत्यंत सुबह बताया गया है। मान्यता है कि जिस घर में मयूरपंखी का पौधा लगा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसे घर के उत्तर दिशा में लगाना सबसे उपयुक्त बताया गया है।

मयूरपंखी की विशेषताएं

मयूरपंखी का पौधा लगाने से घर में पढ़ने लिखने वाले बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है। यह पौधा देखने में बहुत ही मनभावन होता है। अगर पौधा लगाने के लिए जगह नहीं है तो इसे गमले में भी लगाया जा सकता है। यह तेज धूप को भी सहन कर सकता है। मयूरपंखी के पौधे को देखने मात्र से बच्चों में एक अलग ही भावनात्मक विकास होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story