अध्यात्म

एक रिश्ते में ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाते ये राशि के लोग, हर बार चाहिए कुछ नया

एक रिश्ते में ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाते ये राशि के लोग, हर बार चाहिए कुछ नया
x
एक रिश्ते में ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाते ये राशि के लोग, हर बार चाहिए कुछ नया! People of this zodiac are not able to last long in a relationship, every time something new is needed.

ढाई अक्षर से बना हुआ यह 'रिश्ता' नामक शब्द पारिवारिक जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। रिस्तो को निभाने में यह किसी औषधि से कम नहीं है। व्यक्ति को जीवन में सदैव याद रखना चाहिए रिश्ते की डोर बहुत नाजुक होती है। अगर इसमें थोड़ा भी खींचाव हुआ तो दरार पड़नी निश्चित है। अब तो यह रिश्ते का धागा टूट जाता है और काफी प्रयास के बाद अगर जोड़ा जाए तो उसमें गांठ स्पष्ट दिखाई देती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ राशि के लोग रिश्ता निभाने में काफी पीछे रह जाते हैं। जिससे उन्हें पारिवारिक जीवन जीने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आइए जाने कौन सी है वह राशियां

मेष राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि यह स्वभाव से गुस्सैल होते हैं। इनका आपसी रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाता। अपने स्वभाव से मजबूर होते हैं। कई बार लोग इनके व्यवहार से शुरुआत में इनसे जुड़ जाते हैं लेकिन बाद में धीरे-धीरे वह संपर्क इतने लोग भी रिश्ते से बाहर निकल जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के द्वारा इन्हें सतर्क किया जाता है रिश्तो के प्रति गंभीरता बरतें।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह रिश्ता संभालने के लिए पूर्ण प्रयास करते हैं। अगर सामने वाला इनकी बातों को महत्व नहीं देता है तो यह अपने पार्टनर के साथ भी रिलेशनशिप खत्म करने में ज्यादा विचार नहीं करते। यह बात अलग है कि यह अपने साथी तथा मित्र की यादों को सदैव याद रखते हैं।

कुंभ राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि यह रिश्ते को निभाने के लिए गंभीर तो होते हैं लेकिन कई बार अच्छे खासे रिश्ते भी टूट जाते हैं। रिश्ता टूटने की मुख्य वजह है सामने वाले की हां में हां नहीं मिलाने की आदत। कुंभ राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि जीवन में इन्हें कई बार प्यार होता है। लेकिन यह एक रिश्ते में बंधकर नहीं रहना चाहते। जिसकी वजह से इनका ब्रेकअप भी होता है। यह आजादी पसंद राशि के लोग हैं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story