अध्यात्म

बच्चों के साथ इन पांच राशियों के लोग समय बिताना करते है पसंद, जानिए कौन है वो राशियां

Manoj Shukla
16 Sep 2021 3:55 AM GMT
बच्चों के साथ इन पांच राशियों के लोग समय बिताना करते है पसंद, जानिए कौन है वो राशियां
x

राशिफल 

बच्चे भगवान स्वरूप होते हैं। इनके साथ समय बिताना भला किसे पसंद नहीं हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में 5 ऐसी ही राशियों का उल्लेख है जिनके जातक बच्चों के काफी करीब होते हैं।

बच्चों से हर कोई प्यार करता है। इनके साथ खेलता है। यह बच्चे भगवान के रूप होते हैं। इनका नटखट स्वभाव सहज ही सबको अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशियों के जातक है जिन्हें बच्चों के साथ खेलना उनके साथ समय बिताना बेहद पसंद हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातक सबसे ज्यादा बच्चों के साथ खेलना, उनकी देखभाल करना पसंद करते हैं। यह बच्चों के साथ सबसे ज्यादा टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। यह बच्चों के साथ सहज ही घुल-मिल जाते हैं और हर परिस्थिति में उनके साथ लम्बा समय बिताते हैं।

तुला राशि

इस राशि के जातक बच्चों को दुलार करने वाले होते हैं। यह बच्चों के साथ आसानी से मैनेज हो जाते हैं, उनसे बातें करते हैं, उनके साथ लम्बे समय तक खेलना पसंद करते हैं।

धनु राशि

बच्चों से इस राशि के जातकों का बहुत लगाव होता हैं। यह अपने मजाकिया अंदाज से बच्चों का खूब मनोरंजन करते हैं। यह शिशुओं के साथ लम्बे समय तक खेलना पसंद करते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक शिशुओं के साथ खुद को सहज महसूस करते हैं। अगर इन्हें शिशु मिल जाए तो यह एक नई चीज का अनुभव करते हैं। इन्हें शिशुओं की देखभाल करना पसंद होता है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातक शिशुओं के साथ खुद शिशु बन जाते हैं। यह परोपकारी स्वभाव के होते हैं। शिशुओं के साथ यह घंटों समय व्यतीत करना पसंद करते है। यह कभी बच्चों को डांटना पसंद नहीं करते हैं। यह बच्चों की हर सुविधा का ख्याल रखते हैं।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकरी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। यह जन सामान्य की रूचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Next Story