अध्यात्म

Parad Shivling: घर में पूजा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है पारद शिवलिंग, पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं, नहीं होती अकाल मृत्यु

Parad Shivling: घर में पूजा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है पारद शिवलिंग, पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं, नहीं होती अकाल मृत्यु
x
Parad Shivling: सावन का महीना वैसे भी महादेव की विशेष पूजा अर्चना करने का समय होता है।

Sawan 2022 Parad Shivling Puja: पारद शिवलिंग की पूजा करना सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। कहा गया है कि अगर घर में शिवलिंग (Parad Shivling) रखकर महादेव की पूजा उपासना करनी है तो पारद शिवलिंग ही सबसे उपयुक्त है। पारद शिवलिंग के बारे में शिवपुराण तथा लिंगपुराण में काफी कुछ बताया गया है। वहीं अन्य कई वेदों और पुराणों में भी पारद के सम्बंध में कहा गया है कि यह बहुत ही चमत्कारिक होता है। इस समय सावन का महीना चल रहा है। सावन का महीना वैसे भी महादेव की विशेष पूजा अर्चना करने का समय होता है।

नहीं होती अकाल मृत्यु

Parad Shivling Ka Mahatva: मान्यता है कि अगर पारद शिवलिंग की पूजा की जाये तो जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही यहां तक कहा गया है कि जिस घर में पारद शिवलिंग की पूजा नियमित होती है उस घर में किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती है।

कैसे बनता है पारद शिवलिंग

Parad Shivling Kaise Banta Hai: पारद का मतलब पारा से है। जब इसमें चांदी मिला दी जाती है तो यह पारद कहला जाता है। पारा आपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है। इस समूचे ब्रह्मांड में पारा ही एक ऐसा तत्व है जो धातु है लेकिन द्रव्य रूप में पाया जाता है। वहीं जब इसे चांदी के मिला दिया जाता है तो यह ठोस रूप ले लेता है।

बहुत शक्तिशाली होता है पारद शिवलिंग

Parad Shivling shakti: कहा गया है कि चांदी और पारा से बने पारद शिवलिंग में कई तरह की शक्ति आ जाती है। उदाहरण के तौर पर कहा गया है कि अगर पारद शिवलिंग को बर्फ पर रख दिया जाय तो वह अपने आकार के बराबर बर्फ को सोख लेता है।

वहीं यह भी कहा गया है कि अगर पारद के पास सोना स्वर्ण रखा जाय तो वह उसे भी सोख लेता है। कई तरह की बीमारियों में पारद का उपयोग किया जाता है।

पारद शिवलिंग की स्थापना घर में करने से घर के लोगों पर मौसमी बीमारी का असर नहीं होता। पारद शिलिंग के सम्पर्क में आने से संक्रमण फैलाने वाले वायरस भी समाप्त हो जाते हैं।

पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

Parad Shivling Importance: पारद शिवलिंग की नियमित पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घर में मौजूद नकारात्मक एनर्जी प्रवेश नही करती हैं। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

  • वहीं यह भी कहा जाता है कि जिस घर में पारद शिवलिंग की पूजा होती है वहां किसी की अकाल मृत्यु नही होती।
  • कहा गया है कि पारद शिवलिंग की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ के साथ ही माता लक्ष्मी का भी आर्शीवाद मिलता है।
  • जीवन में सुख शांति के लिए पारद शिवलिंग की पूजा की जानी चाहिए। जो भी इस पारद के शिवलिंग की पूजा करता है उसे कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

पारद शिवलिंग पूजा में यह सावधानी आवश्यक

Parad Shivling Ki Puja me Savdhani: अब आप समझ ही गये होंगे के पारद शिवलिंग कितना शक्तिशाली होता है। लेकिन यह भी कहा गया है कि पारद शिवलिंग की पूजा में विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है। जरा सी चूक बहुत हानि पहुंचा सकता है। कहा गया है कि अगर आप अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करना चाहते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

  • कहा गया है कि जिस घर में पारद शिवलिंग की स्थापना है वहां प्रतिदिन पूजा अवश्य होनी चाहिए। ऐसा न करने पर घर में नुक्शान होता है।
  • पारद शिवलिंग को सफेद कपडे़ में स्थापित किया जाना चाहिए।
  • पारद शिवलिंग के पास स्वर्ण नहीं ले जाना चाहिए। अन्यथा स्वर्ण नष्ट हो जाता है।
  • कहा गया है कि जिस घर में पारद शिवलिंग की पूजा होती है वहां मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • पारद शिवलिंग के पास रूद्राक्ष रखना चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ अवश्य प्रसन्न होते हैं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story