अध्यात्म

Palmistry: हाथों की रेखा बताती हैं कैसा होगा आपका भाविष्य, जाने कुछ विशेष लक्षण

Palmistry: हाथों की रेखा बताती हैं कैसा होगा आपका भाविष्य, जाने कुछ विशेष लक्षण
x
हथेलियों को शरीर तथा भाग्य का दर्पण कहा गया है।

हथेलियों को शरीर तथा भाग्य का दर्पण कहा गया है। तभी तो हमारे ज्योतिषाचार्यों हाथों की रेखाओं के जरिए किसी भी मनुष्य के भविष्य के बारे में जानकारी दे सकते है। उसके द्वारा दी गई जानकारी कई बार सही और सटीक होती है। ऐसे में लोग न चाहकर भी विश्वास करते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में हाथों की रेखाओं, रेखाओं से बनने वाले चिन्ह, तथा अन्य कुछ संकेतों का गहराई से अध्ययन कर ज्योतिषाचार्य भविष्य का अनुमान लगाते हैं। उनके इसी अनुमान के बाद कहीं गई बातें सटीक बैठती है।

ऐसे लोग बनते हैं प्रशासनिक अधिकारी

जीवन में अक्सर लोगों का सपना होता है की वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर उच्च पदों पर बैठे। लेकिन यहां सबके साथ लागू नहीं होता है। कुछ किस्मत वाले लोग ही इसे हासिल कर पाते हैं।

हमारे ज्योतिष के अनुसार बताया गया है कि जिन लोगों के हाथ लचीले और मुलायम होते हैं वह प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं।

ऐसा नहीं है कि सभी लचीली और मुलायम हाथ वाले सभी लोग प्रशासनिक अधिकारी बने। या कहीं की केवल हाथों का मुलायम और लचीला होने से वह अधिकारी बन जाएगा। इसके लिए उसे प्रयास भी करने होंगे।

हमारी हथेली पर कई पर्वत मौजूद होते हैं। इनमें से एक शनि पर्वत जो मध्यमा उंगली के नीचे होता है। जिन लोगों की हथेली का शनि पर्वत उच्च हो और रेखाएं आपस में मिलकर त्रिशूल बनाती हूं अपने जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करता है। ऐसे लेग आईएएस अधिकारी तक भी बनते हैं।

बताया गया है कि अगर भाग्य रेखा और चंद्र रेखा आपस में मिलती है तू जीवन में अच्छा नाम कमाता है। ऐसे लोगों को भी जीवन में प्रयास के अनुसार सफलता प्राप्त होती है।

वही बताया गया है कि जिन लोगों की हथेली के बीच में रेखा शुरू होकर गुरु पर्वत आती है ऐसे लोग सफल व्यक्तियों में गिने जाते हैं। इस तरह की रेखा वाले व्यक्ति आईएएस अधिकारी तक बनते हैं।

बताया गया है कि जिन लोगों के मैं मस्तिष्क रेखा सूर्य रेखा से जाकर मिल जाए वह व्यक्ति बड़ा पद प्राप्त करता है।

अगर यह रेखा हाथ में मौजूद गुरु पर्वत पर आयत का चिन्ह बनाए तो वह व्यक्ति अधिकारी तक बनता है। साथ ही काफी लोकप्रिय भी होता है।

Next Story