अध्यात्म

Palmistry For Thumb: अपने अंगूठे से जाने कैसी होगी आपकी किस्मत, हाँथ में पैसा होगा या जिंदगी भर रहेंगे गरीब

Palmistry For Thumb: अपने अंगूठे से जाने कैसी होगी आपकी किस्मत, हाँथ में पैसा होगा या जिंदगी भर रहेंगे गरीब
x
Palmistry For Thumb: अपने अंगूठे से जाने कैसी होगी आपकी किस्मत, हाँथ में पैसा होगा या जिंदगी भर रहेंगे गरीब! How will be your luck with your thumb, will you have money in your hand or you will remain poor for life

Palmistry For Thumb: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट, शरीर के कुछ अंगों की बनावट को देखकर भविष्य का आकलन किया जाता है। जिस तरह हस्तरेखा को देख कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। उसी तरह सामुद्रिक शास्त्र है। आप कितने भाग्यशाली होंगे इस बात का पता लगाने के लिए सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आप अपने अंगूठे की बनावट पर विचार कर सकते हैं।

पतला अंगूठा

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन जातकों का अंगूठा पतला एवं लंबा होता है वह स्वभाव से मृदुभाषी होते हैं। बात अगर व्यापार की करें तो यह सफल व्यापारी बनते हैं। इनका पैसा अनावश्यक कार्य में खर्च नहीं होता। यह लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।

छोटा अंगूठा

समुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन जातकों के अंगूठे छोटे होते हैं, वह दार्शनिक स्वभाव के होते हैं। यह लोग ज्यादा धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं। सामने वाले व्यक्ति को पढ़ने की अद्भुत क्षमता होती है। किसी भी व्यक्ति की बातों का बुरा बहुत जल्दी मान लेते हैं।

लचीला अंगूठा

ऐसा कहा गया है कि जिन जातकों का अंगूठा लचीला होता है। वह भावुक स्वभाव के होते हैं। सामने वाले की स्थिति को देखकर द्रवित हो जाते हैं। यह साफ बोलते हैं और पीठ पीछे बात करने वालों को पसंद नहीं करते। इनका स्पष्टवादी स्वभाव लोगों को इनके नजदीक लाता है।

मोटा अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा मोटा होता है चौड़ा होता है। वह बहुत ही गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं। गुस्सा भी इतना ज्यादा किया आपा खो बैठते हैं। उन्हें शांत करने में बहुत समय लगता है। एक बार किसी से नाराज हो जाए तो उस पर बहुत जल्दी प्रसन्न नहीं होते।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story