अध्यात्म

Palm Reading Guide: हृदय रेखा का हथेली के एक खास स्थान तक पहुंचने पर मिलती है जातक को बड़ी सफलता, आइए जानें

Palm Reading Guide: हृदय रेखा का हथेली के एक खास स्थान तक पहुंचने पर मिलती है जातक को बड़ी सफलता, आइए जानें
x
Palm Reading Guide: हृदय रेखा (Heart Line in Palm) व्यक्ति के व्यवहार, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताती है.

Which line in palm is lucky: हस्तरेखा शास्त्र में वैसे तो सभी हाथ की रेखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। हाथ की सभी रेखाएं जातक के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। लेकिन आज हम हृदय रेखा के संबंध में विचार करेंगे। हृदय रेखा (Heart Line in Palm) व्यक्ति के व्यवहार, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताती है। कहा गया है कि हृदय रेखा अगर हथेली के कुछ खास भागो तक पहुंचे तो इसे बहुत शुभ माना गया है। ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता अर्जित करते हैं। आइए जाने हृदय रेखा के संबंध में कुछ खास बातें।

किसे कहते हैं हृदय रेखा

What is the heart line in palm: हथेली में मौजूद सबसे छोटी उंगली के नीचे से एक रेखा निकलकर हथेली के किसी भी भाग में जाती हो उसे हृदय रेखा कहा गया है। इस हृदय रेखा को भाग्य रेखा से कम नहीं माना जाता। यह जातक के जीवन से जुड़ी हुई कई बातों को स्पष्ट करती है।

सफलता चूमती है कदम

कहा गया है कि अगर हृदय रेखा स्पष्ट हो और बिना कटे फटे आगे की ओर बढ़ जाए। तो ऐसे लोगो मे आत्मविश्वास होता है। ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता अर्जित करते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो इनका भविष्य उज्जवल रहता है।

मिलता है ऊंचा स्थान

ज्योतिषशास्त्र कहता है कि अगर हृदय रेखा गुरु पर्वत तक जाए उसके पास वहां त्रिशूल बने तो ऐसे व्यक्ति जो शिव जी के भक्त होते हैं। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा होती है। ईश्वर के आशीर्वाद से इन्हें नौकरी हो या राजनैतिक क्षेत्र हो उच्च पद अवश्य प्राप्त होता है। यह परेशानियों से घबराते नहीं अपने मेहनत के बल पर खूब धन संपत्ति अर्जित करते हैं।

किस्मत देती है साथ

यदि हृदय रेखा गुरु पर्वत पर जाए ऐसे लोगों को अनुशासन प्रिय बताया गया है। यह जिज्ञासु और रिसर्च के क्षेत्र में जाना पसंद करते हैं। जीवन में है किस्मत का भरपूर सहयोग मिलता है।

कहा गया है कि अगर हृदय रेखा मस्तिष्क रेखा में आकर मिल जाए तो ऐसे लोग दूसरों की परवाह नहीं करते मनमर्जी से जीवन जीते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते है।

तीनों रेखाएं हो स्पष्ट

कहा गया है यदि हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा स्पष्ट हो, लंबी हो, कटी फटी न हो तो ऐसे जातक बहुत लकी होते हैं। इन्हें जीवन में हर सुख सुविधा और सम्मान प्राप्त होता है। जीवन में कभी भी किसी चीज के लिए इन्हें मोहताज नहीं होना पड़ता।


नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story