अध्यात्म

Numerology: ये लोग जल्दी नहीं होते बूढ़े, इनके चेहरे की सुंदरता के आगे सब रहते है फीके

Kacha Badam Girl Anjali Arora
x

Kacha Badam Girl Anjali Arora

Numerology: ये लोग जल्दी नहीं होते बूढ़े, इनके चेहरे की सुंदरता के आगे सब रहते है फीके! These people do not grow old, everyone is pale in front of the beauty of their face.

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म मूलांक का विशेष महत्व बताया गया है। जन्म मूलांक जातक की जन्म तिथि को जोड़कर निकाला जाता है। 6 मूलांक के जातकों के लिए बताया गया है कि भाग्यशाली होते हैं। मूलांक 6 के गृह स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह को प्रेम और शांति का प्रतीक माना गया है। इसीलिए कहा गया है 6 मूलांक के जातक सुंदर और प्रभावशाली होते हैं। इन लोगों को जल्दी बुढ़ापा नहीं आता। न ही अवस्था का असर इन पर हावी होता है।

क्या है मूलांक

जैसे 1 से 9 तक के अंको से मूलांक निकाला जाता है। अगर आपके जन्म की तारीख 6 है तो यह स्वयं ही मूलांक है। इसके अलावा महीने की 15 या फिर 24 तारीख को जन्मे लोगो का मूलांक भी 6 होगा। क्योंकि 15 के दोनों अंकों को अलग कर 1 और 5 को जोड़ा जाए तो उत्तर 6 होगा। इसी तरह 24 तारीख के जन्मे लोगों का भी मूलांक 6 होगा। क्योंकि यहां भी 2 और 4 को जोड़ने पर 6 होता है।

क्या है खासियत

मूलांक 6 के जातकों में सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनकी आय सीमित रहती है। उसके बाद भी इनका जीवन स्तर लोगों से कहीं बेहतर रहता है। आर्थिक स्थिति एक ही नहीं रहती। इनकी आमदनी में उतार-चढ़ाव बना ही रहता है। परिवार में इन्हें भाई बहन के साथ कई बार मतभेद का सामना करना पड़ता है।

लेकिन कहा गया है कि मूलांक 6 के जातकों को संयम का परिचय देना चाहिए। इनके जीवन में भले ही स्थायित्व न आये लेकिन समय साथ देता है। जिस काम में हांथा डालेंगे अवश्य ही सफलता मिलेगी।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story