अध्यात्म

Numerology: इन बर्थ डेट पर जन्मी लड़कियां होती है धन कमाने में माहिर, पति और बॉयफ्रेंड की चमका देती है किस्मत

7th Pay Commission 2022
x

7th Pay Commission 2022

Numerology: इन बर्थ डेट पर जन्मी लड़कियां होती है धन कमाने में माहिर, पति और बॉयफ्रेंड की चमका देती है किस्मत! Girls born on these birthdays are expert in earning money, husband and boyfriend's luck shines

Numerology: अंक ज्योतिष में ऐसी लड़कियों को धनवान बताया गया है जिनका जन्म मूलांक 2 होता है। यह जीवन में खूब तरक्की करती हैं। इनका ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माह के 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मी लड़कियों का मूलांक दो होता है। बताया गया है कि चंद्र के प्रभाव से जातक बेहद बुद्धिमान होते हैं। उनकी बौद्धिक क्षमता बहुत तेज होती है। समाज में खूब मान सम्मान मिलता है। साथ ही और भी बहुत कुछ खूबियां इनमें पाई जाती है। आइए जाने मूलांक 2 में जन्मी लड़कियों के बारे में।

होती है प्रभावशाली

मूलांक 2 में जन्मी लड़कियां बहुत प्रभावशील होती है। कम समय में ही सामने वाले को प्रभावित कर अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। स्वभाव से भावुक, कल्पनाशील और क्रिएटिव होती है। अपनी बौद्धिक क्षमता की वजह से दूसरों की मनः स्थिति को बहुत जल्दी भाप लेती हैं। इनके विशेष गुणों की वजह से इन्हें हर जगह सम्मान प्राप्त होता है। विवाह के पश्चात ससुराल में भी खूब आदर सम्मान मिलता है।

प्राप्त करती हैं उच्च शिक्षा

मूलांक 2 की लड़कियां पैदाइसी बुद्धिमान बताई गई है। बौद्धिक क्षमता तीव्र होने की वजह से यह उच्च शिक्षा प्राप्त करती हैं। बड़े पदों में नौकरी करती हैं। कहा गया है कि पैसा कमाने की योजना बनाने में माहिर होती हैं और सफलता भी प्राप्त करती हैं। माता लक्ष्मी की कृपा इन पर सदैव बनी रहती है। एक तरह से ऐसा भी कहा जा सकता है की ऐसी लड़कियां धनवान होती हैं। उन्हें कभी भी अभाव का सामना नहीं करना पड़ता।

पारिवारिक जीवन होता है सुखमय

इन लड़कियों के लिए बताया गया है कि उनका पारिवारिक जीवन सुख में व्यतीत होता है। उन्हें बेहद प्यार करने वाला पति मिलता है। जो सम्मान करने के साथ ही अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रखते है। ऐसी लड़कियों को संगीत, गायन और लेखन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होती है। अगर यह व्यापारिक क्षेत्र में प्रयास करें तो इनका भाग्य खूब साथ देता है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story