अध्यात्म

Neem Ke Upay: नीम के पेड़ के ये उपाय से शनि-केतु या पितृ दोष होंगे दूर

Neem Ke Upay: नीम के पेड़ के ये उपाय से शनि-केतु या पितृ दोष होंगे दूर
x
Neem Ke Upay: नीम के पेड़ के ये उपाय से शनि-केतु या पितृ दोष होंगे दूर! Shani-Ketu or Pitru Dosh will be removed by this remedy of Neem tree

Neem Ke Upay: अगर आप शनि केतु और पित्र दोष से परेशान है। तो आपको नीम के पेड़ से जुड़ा हुआ एक उपाय करना होगा। इसके लिए बताया गया है कि व्यक्ति को नीम का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। केवल नीम का पेड़ लगाने मात्र से शनि-केतु और पित्र दोष से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी शनि या केतु के प्रकोप से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको इससे मुक्त दिलाने के तरीकों के बारे में बताएंगे। वैसे तो आपको भी पता होगा कि नहीं बहुत ही उपयोगी वृक्ष है।

परिवार में रहती है शांति

धार्मिक मानताओ के अनुसार बताया गया है कि जिस घर के बाहर या फिर आंगन में नीम का पेड़ लगा होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा आती है। नीम के पेड़ को मां दुर्गा का अवतार माना गया है। नीम की पत्तियों तथा उसकी छाल में कई तरह के रोगों को नष्ट करने की क्षमता होती है।

शनि की महादशा

अगर आप पर शनि की महादशा चल रही है तो आप नीम का उपाय कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। इसके लिए बताया गया है कि नीम की टहनी तोड़े और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर माला बनाएं। इस माला को बनाकर 1 महीने तक धारण करें। ऐसा करने पर शनि के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है। वह प्रसन्न होते हैं।

केतु से ऐसे करें रक्षा

अगर आपकी कुंडली में केतु का प्रकोप चल रहा है तो नीम का उपाय कारगर सिद्ध होगा। इसके लिए 2 उपाय बताए गए हैं। पहला उपाय यह है कि नीम की लकड़ियों को जलाकर उसमें हवन करें। तथा दूसरा उपाय यह है कि नीम की पत्तियों को कूट पीसकर उसका रस निकालें और उस रस को पानी में मिलाकर स्नान करें। इन दोनों ही उपायों को करने से केतु ग्रह का क्रोध शांत होता है और जीवन खुशहाल और सुखमय हो जाता है।

पित्र दोष से मुक्ति पाने

अगर आपकी कुंडली या ग्रह दशा में पित्र दोष का प्रभाव का पता चलता है तो आप नीम का उपाय करें। इसके लिए बताया गया है कि व्यक्ति को दक्षिण या फिर उत्तर पश्चिम कोण में नीम का पेड़ लगाना चाहिए। इससे पित्र प्रसन्न होते हैं और आप पर बनी कुदृष्टि कृपा दृष्टि में बदल जाती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story