अध्यात्म

इस चमत्कारिक पौधों को घर में लगाने के बाद मुकेश अम्बानी बन गए मालामाल, आप भी लगाएं...

8 April 2024 4:41 PM IST
Updated: 2026-02-06 12:29:52
इस चमत्कारिक पौधों को घर में लगाने के बाद मुकेश अम्बानी बन गए मालामाल, आप भी लगाएं...
x
Good Luck Plant Benefits: ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़ पौधों को बहुत चमत्कारिक माना गया है।

Ghar Ke Lie Lucky Paudhe: ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों को बहुत चमत्कारिक माना गया है। इन पौधों को घर में लगाने से न केवल हवा शुद्ध होती है, बल्कि धन, ऐश्वर्य और सम्मान में भी वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये पौधे सुख और समृद्धि को आकर्षित करते हैं। माना जाता है कि खुद मुकेश अंबानी ने भी अपने घर में इन शुभ पौधों को स्थान दिया है।


1. तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पूजनीय माना गया है। इसे घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रतिदिन तुलसी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसका संबंध भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से है, इसलिए इसे 'श्रीतुलसी' भी कहा जाता है।

2. शमी का पेड़ (Shami Plant)

शमी के पेड़ को घर की दक्षिण दिशा में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे शनि देव के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। शमी का पेड़ होने से भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है, जिससे नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होती है।

3. स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

इसे उत्तर, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है। यह पौधा घर की हवा को स्वच्छ रखता है और आरोग्य प्रदान करता है। यदि आपके कार्यक्षेत्र (Workplace) में तनाव या समस्याएं हैं, तो स्पाइडर प्लांट को पास रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. क्रासुला का पौधा (Crassula Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रासुला को घर के मुख्य द्वार के दाहिनी (Right) दिशा में रखना चाहिए। यह पौधा आर्थिक बाधाओं को दूर कर धन आगमन के नए स्रोत खोलता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और रिश्तों में मजबूती आती है।

5. मनी प्लांट (Money Plant)

जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह पौधा धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है। ज्योतिष में इसका संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी हैं। जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है, वैसे-वैसे घर के सौभाग्य और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

Next Story