कहते है कि मां लक्ष्मी जिस राशि पर अपनी कृपा बरसा दे, उसके मानों दिन बदल जाते हैं। उसे किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहते हैं। उसके हर बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। उसे अपार धन-दौलत प्राप्ति होती है। उसका जीवन सुखमय हो जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो 31 दिसम्बर 2021 तक कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। मां लक्ष्मी की यह कृपा इन राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अगले 119 दिन काफी शुभ रहने वाले हैं। इस दौरान इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन दौलत की आवक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चो में कमी आएगी। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आने वाला समय सुखमय रहेगा। इस दौरान भवन आदि खरीदी करने के योग बन रहे हैं। नया कार्य शुरू करना शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। लेन-देन करते समय सोच विचार करें। आने वाले समय में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि
इस राशि के लिए आने वाला समय बेहद शुभ रहेगा। कार्यो में सफलता मिलेगी। वाहन या मकान खरीदी के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। खर्चे पर नियंत्रण रखे। व्यापार के लिए यह समय शुभ है। जीवन का आनंद मिलेगा।
तुला राशि
इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। वाहन खरीदी के योग हैं। दिसम्बर माह तक का समय किसी वरदान से कम नहीं हैं। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आर्थिक सुधार के साथ ही निवेश के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को दिसम्बर माह तक धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बेहद उत्तम है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होगी। खर्चो में थोड़ा कमी लाने का प्रयास करें। नया घर या वाहन लेने के योग बन रहे है।
नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य एवं सटीक है। इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।