अध्यात्म

Morpankhi Plant Benefit: खुद अंबानी ने घर में लगा रखा है मोरपंख का पौधा, इसके फायदे जान आप लगाने में हो जाएंगे मजबूर

Morpankhi Plant Benefit: खुद अंबानी ने घर में लगा रखा है मोरपंख का पौधा, इसके फायदे जान आप लगाने में हो जाएंगे मजबूर
x
Morpankhi Plant Benefit: खुद अंबानी ने घर में लगा रखा है मोरपंख का पौधा, इसके फायदे जान आप लगाने में हो जाएंगे मजबूर! Ambani himself has planted a peacock plant in the house, you will be compelled to know its benefits

Morpankhi Plant Benefit: जीवन को सफल और सुख पूर्वक व्यतीत करना है तो केवल शारीरिक प्रयास ही काफी नहीं है। और न पूजा पाठ के मत्थे जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। शास्त्रों में कुछ और भी सरल उपाय बताए गए हैं। इनमें कुछ खास तरह के पौधे लगाने की सलाह दी जाती है। कहा गया है कि इन पौधों को लगाने से जीवन में उसका चमत्कारिक लाभ प्राप्त होता है। आज हम इसी तरह के एक खास पौधे के संबंध में आपको बताने जा रहे हैं। उस पौधे का नाम है मोरपंखी। आइए मोरपंखी से जुड़ी हुई कई जानकारी ले।

कहलाता है विद्या का पौधा

हम जिस मोरपंखी के पौधे की बात कर रहे हैं उसे विद्या का पौधा भी कहा गया है। आज से पहले भी पढ़ने वाले लड़के इस पौधे की टहनी को तोड़कर अपनी पुस्तकों में रखते थे। माना जाता था कि पुस्तकों में इसकी टहनी रखने से छात्र का दिमाग तेज होता है। पढ़ी हुई जानकारी बहुत जल्दी याद हो जाती है। यह गलत बात नहीं है मोरपंखी का पौधा बहुत शुभ होता है। लेकिन इसे किताब में रखने के साथ ही इसे जोड़े में घर में लगाएं।

किस तरह लगाएं पौधा

शास्त्रों में बताया गया है कि मोरपंखी का पौधा अकेला नहीं लगाना चाहिए। जब भी लगाएं दो पौधे लगाएं।

जोड़े में पौधा लगाने से पति पत्नी में सदैव प्यार बना रहता है। जीवन खुशहाली के साथ व्यतीत होता है।

मोरपंखी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के पास लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।

मोरपंखी के पौधे को उत्तर दिशा की ओर लगाना शुभ बताया गया है। ऐसे स्थान पर लगाएं जहां पौधे को धूप पर्याप्त मिले।

मोरपंखी के पौधे के सूख जाने पर दूसरा पौधा अवश्य लगा देना चाहिए। यह पौधा घर के सदस्यों को रोगों से बचाने में मदद करता है।

मोरपंखी का पौधा लगाने से लाभ

कहा जाता है कि जिस घर में मोरपंखी का पौधा लगा है वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।

जिस घर में मोरपंखी का पौधा लगा होता है उस घर के लोगों में आपसी प्रेम भाव सदैव बना रहता है। एक दूसरे के प्रति सदैव सहयोग की भावना रहती है।

जिस घर में मोरपंखी का पौधा होता है घर के सदस्यों की बुद्धि विकसित होती है। कार्य के प्रति एकाग्रता बढ़ती है। बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।

इसीलिए कहा गया है कि अगर सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करना है तो मोरपंखी का पौधा अवश्य लगाएं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story