अध्यात्म

Morning Puja Tips Big Alert 2023: सुबह उठते ही ये काम करने वालो के घर में कभी नहीं आती गरीबी, हमेशा रहते है मालामाल

Morning Puja Tips Big Alert 2023
x

Morning Puja Tips Big Alert 2023

Morning Puja Tips Big Alert 2023: मनचाही सफलता प्राप्त नहीं होती तो ज्योतिष में बताए अनुसार सुबह उठते ही 4 काम करने होंगे और आपकी सभी समस्याएं छूमंतर हो जाएंगी।

Morning Puja Tips Big Alert 2023: कई बार देखा गया है कि लाख जतन करने के बाद भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर पाता। उसे मनचाही सफलता प्राप्त नहीं होती। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो ज्योतिष में बताए अनुसार सुबह उठते ही 4 काम करने होंगे और आपकी सभी समस्याएं छूमंतर हो जाएंगी। कहा गया है कि आर्थिक तंगी से बचने के लिए भी लोगों द्वारा यह उपाय किया जाता है। आइए इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।

सूर्योदय से पहले जागे

सूर्योदय से पहले व्यक्ति को जग जाना चाहिए। जगने के बाद सबसे पहले घर की सफाई करें मतलब झाड़ू लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। सूर्योदय के घर के दरवाजे खुल जाने चाहिए। सूर्य की पहली किरण अगर घर में प्रवेश करती है तो उस घर में कभी भी कंगाली नहीं आती। सुबह देर तक सोने से घर में दरिद्रता आती है।

ईश्वर का लेना चाहिए नाम

कहा गया है कि सुबह उठते ही जब आपकी नींद खुले तो सबसे पहले भगवान का नाम लेना चाहिए। भगवान का ध्यान करते हुए राधे कृष्णा, सीताराम, श्रीमन नारायण नारायण जैसे भगवान के नामों का जाप करना चाहिए। इसके पश्चात दोनों हाथ पुस्तक की तरह खोलकर हाथ को देखते हुए मंत्र बोलना चाहिए।

कराग्रे वसते लक्ष्मी कर मध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविंदाः प्रभाते कर दर्शनम्।।

सूर्य को चढ़ाएं जल

कहा गया है कि जो व्यक्ति सूर्य देवता को जल चढ़ाता है उससे दरिद्रता कोसो दूर रहती है। जो बच्चे सुबह उठकर नियमों का पालन करते हुए सूर्य देवता को जल चढ़ाते हैं उनकी बुद्धि तीव्र गति से विकसित होती है। सूर्य देवता को जल देने के पश्चात सूर्य देवता के 5 नामों का स्मरण करते हुए परिक्रमा करनी चाहिए।

ओम सूर्याय नमः, ओम भानवे नमः, ओम खगाय नमः, ओम भास्कर आए नमः, ओम आदित्याय नमः मंत्र का जाप परीक्रमा करते समय करना चाहिए।

ठाकुर जी की करें पूजा

सुबह के समय इन तीन कार्यों को करने के पश्चात चौथा प्रमुख कार्य है ठाकुर जी की पूजा। कहा गया है कि एक थाली में चंदन से स्टार का चिन्ह बनाएं। उसके बीच में ओम का चिन्ह बना ले। उस स्थान पर तुलसी पत्र डालें। ऐसा करने से यह एक यंत्र बन जाता है। इस यंत्र को प्रणाम करें और इसमें भगवान ठाकुर जी को बैठाकर नारायण नारायण मंत्र का जाप करते हुए स्नान करवाएं। स्नान करवाने के पश्चात भगवान को वस्त्र धारण करवाएं, आरती पूजा करें। ऐसा करने से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।

Next Story