अध्यात्म

Monthly Horoscope July 2022 जुलाई महीने का राशिफल: जुलाई में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेगे करोड़पति, दुश्मनो का होगा नाश

July 2022 Rashifal In Hindi
x
Monthly Horoscope July 2022 जुलाई महीने का राशिफल : जुलाई में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेगे करोड़पति, दुश्मनो का होगा नाश! The luck of these zodiac signs will shine in July, they will become millionaires, enemies will be destroyed

Monthly Horoscope July 2022 जुलाई महीने का राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों में परिवर्तन का असर राशियों पर होता है। सभी ग्रह अपनी अपनी चाल बदलते हैं। जिससे राशि में उसका असर 1 महीने में अलग ही परिवर्तित दिखता है। 2 जुलाई को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करें। ऐसे में परिवर्तन का यह असर कई राशियों पर पड़ेगा। जुलाई तक सूर्य देव कर्क राशि में गोचर होंगे। आइए जाने इन परिवर्तनों का किन राशियों पर कितना प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि के जातकों के लिए बताया गया है के इन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि यह शांत रहें, संयम और सतर्कता का परिचय देते हुए अपने कार्य पूर्ण करें।

वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना खुशहाली लेकर आएगा। नौकरी पेशा है तो पदोन्नति मिलेगी। व्यापार कर रहे हैं तो यहां भी विशेष सफलता मिलने के आसार हैं। इन्हें सावधानी सिर्फ इतनी रखनी है कि यह आग और पानी से दूर रहे।

मिथुन राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अगर नौकरी की तलाश में है तो यह प्रयास अवश्य ही पूरा होगा लेकिन जो पहले से नौकरी कर रहे हैं उनके लिए तरक्की का योग है।

कर्क राशि के जातकों के लिए बताया गया है यह अपने क्रोध पर संयम रखें। इन्हें मित्रों का साथ और सहयोग मिलेगा। बताया गया है कि यह इमोशनल संबंध में बन सकते हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि जुलाई का महीना विदेश में नौकरी का आफर दिलवाए गा। पिछले महीने के रुके हुए सारे कार्य पूर्ण होंगे।राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि जुलाई के महीने में विरोधियों का असर असर पड़ेगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह वस्त्र आभूषण करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।

तुला राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह अपनी वाणी में संयम रखें जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक रहेगी। घर परिवार का वातावरण भी कला से दूर रहेगा।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि जुलाई का महीना व्यापार के लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन अगर थोड़ी सी भी लापरवाही की गई तो धन हानि हो सकती है। इसीलिए बताया गया है कि वाणी में नियंत्रण रखें अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इन पर कुबेर भगवान की विशेष कृपा रहेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले समाप्त होंगे।

मकर राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह धार्मिक कार्य में रूचि दें सारे कार्य सिद्ध होंगे। उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। लेकिन नौकरी पेशा लोगो को अपने अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।

मीन राशि के जातकों के लिए बताया गया है की जिनका विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह की चर्चा शुरू होगी। संभवतः सफलता भी प्राप्त हो जाए।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story