अध्यात्म

घर में मयूर पंखी पौधा लगाते ही पैसा खुद आपके पास भाग कर आएगा

घर में मयूर पंखी पौधा लगाते ही पैसा खुद आपके पास भाग कर आएगा
x
कहा जाता है कि जिस घर में मयूरी का पौधा लगा होता है उस घर में धन की कभी कमी नहीं होती। इस पौधे के इसी गुण की वजह से लोग घर में मयूरी का पौधा अवश्य लगाते हैं।

कहा जाता है कि जिस घर में मयूरी का पौधा लगा होता है उस घर में धन की कभी कमी नहीं होती। इस पौधे के इसी गुण की वजह से लोग घर में मयूरी का पौधा अवश्य लगाते हैं। आपने भी पैसे वाले लोगों के यहां पौधा लगा देखा होगा। इस पौधे की खाशियत होती है कि यह वर्ष भर हरा-भरा रहता है। इसमें कभी भी पतझड़ नहीं आते हैं। इस पौधे में खासियत होती है कि यह बुद्धि और धन को बढ़ाने वाला है। इसे विद्या के पौधे के नाम से पुकारा जाता है। साथ ही और भी कई फायदे होते हैं।

आइये जाने क्या है फायदे

  1. कहा गया है कि मयूरी का पौधा जोडे़ में लगाने पर पूर्ण फल प्राप्त होता है।
  2. वास्तूशास्त्र में बताया गया है कि मयूरी का पौधा लगाने से धन बढ़ता है। बच्चों में बुद्धि का विकास होता हैं तथा सकारात्मक उर्जा सदैव घर में बनी रहती है।
  3. इस पौधे को पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम बताया गया है।
  4. अगर कुडली में राहु की महादशा चल रही है तो मयूरी का पौधा लगाना उत्तम बताया गया है। इस पौधे को लगाने से राहू का दोष कम होता है।
  5. जिन बच्चों को बार-बार नजर लग जाती हो उन्हे अपने घर में मयूरी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

पौधा लगाते समय रखें सावधानी

  1. मयूरी का एक पौधा घर पर नहीं लगाना चाहिए। न ही इस पौधे की पूजा करनी चाहिए।
  2. इसे भूलकर भी दक्षिण दिशा में नही लगाना चाहिए।
  3. कहा गया है कि अगर मयूरी का पौधा सूख जाये ते उसे तुरंत निकाल देना चाहिए। और उसके स्थान पर दूसरा पौधा लगाना चाहिए।
  4. मयूरी का पौधा सदैव हरा रहे इसके लिए उसे पानी अवश्य दें। इसे छाया में न लगाएं।
  5. इस पर अगर सूर्य की सीधी किरण पड़ती है ते यह पौधे के लिए उपयोगी है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story