अध्यात्म

Money Tips: माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की कृपा पाने इन बातों का रखें ध्यान

may money astrology 2022
x
Money Tips: माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की कृपा पाने इन बातों का रखें ध्यान! Mata Lakshmi and Kuber keep these things in mind to get the blessings of God

जीवन में धन कमाने के लिए हर व्यक्ति मेहनत करता है। कई लोग तो दिन रात एक कर देते हैं। न उन्हें दिन में चैन रहता है और ना ही रात को। लेकिन क्या मेहनत करने भर से धन कमाया जा सकता है? हम तो कहते हैं कि नही कमाया जा सकता। निश्चित तौर पर हमारी इस बात से कई लोग असहमत होंगे। उनकी असहमति कोई गलत बात नहीं है। फिर भी हम बताना चाह रहे हैं कि ईश्वर की कृपा के बिना मनचाहा धन अर्जित कर पाना संभव नहीं है। तभी तो आज हम माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए आपको कुछ विशेष तरह की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने के लिए बताने जा रहे हैं।

लक्ष्मी और कुबेर को करना होगा प्रसन्न

मनचाहा धन प्राप्त करने के लिए माता लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर को प्रसन्न करना होगा। अब सवाल पैदा होता है कि यह दोनों देवी देवता कैसे प्रसन्न होंगे। इसके लिए हम पहले ही कह चुके हैं की कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना होगा। इन बातों पर लगातार ध्यान दिया जाए तो अवश्य ही देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

कमाई का कुछ हिस्सा दान करने से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। वही बताया गया है कि कई तरह की बाधाएं भी दूर होती हैं। व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

महिलाओं को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसलिए कहते हैं कि न तो घर में और न ही बाहर किसी महिला का अपमान करें। महिलाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए। ऐसा करने वालों पर माता लक्ष्मी की कृपा अवश्य होती है।

कहा गया है कि धन रखने का स्थान, तिजोरी या अलमारी को दक्षिण या दक्षिण पश्चिम की दीवार पर रखना चाहिए। ऐसा करने से धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। और जिसे भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है इसके पास के धन की कमी नहीं रहती।

कहा गया है कि व्यक्ति को अपने जीवन में सदैव एक बात का ध्यान रखना आवश्यक है। शास्त्रों में कहा गया है कि हमें किसी से मुफ्त में सेवा नहीं लेनी चाहिए। ऐसा करने से हमारे पुण्य उस व्यक्ति को प्राप्त हो जाते हैं। और हमारे पुण्य कम हो जाते हैं। पुण्य कम हो जाने पर धन की भी कमी होती है। इसलिए इस बात का सदैव ध्यान रखें। किसी से मुफ्त सेवा न लें।

बताया गया है कि गलत रास्तों से, झूठ से तथा धोखा देकर कमाया गया धन ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता। इस तरह के धन में समस्याएं साथ मे आती है। इसीलिए इन रास्तों से सदैव बचना चाहिए।

अगर आप की आमदनी में वृद्धि नहीं हो रही है। आपके पास धन की कमी बनी रहती है तो इसके लिए आप तिजोरी या धन रखने के स्थान के सामने एक शीशा लगा दे। जिससे दर्पण में तिजोरी की छवि दिखती रहे। बताया गया है कि ऐसा करने से व्यक्ति की आमदनी में वृद्धि होती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story