अध्यात्म

Money Plant Ke Upay: अगर चाहते हैं घर में हो लक्ष्मी का वास इस तरह से लाएं और लगाएं मनी प्लांट

Money Plant Ke Upay: अगर चाहते हैं घर में हो लक्ष्मी का वास इस तरह से लाएं और लगाएं मनी प्लांट
x
Money Plant & Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति सुख और संपन्नता चाहता है तो उसे घर में मनी प्लांट अवश्य लगाना चाहिए।

Vastu Tips For Money Plant: हर व्यक्ति जीवन में सुखी और संपन्न बनना चाहता है। लेकिन यह इतना सरल नहीं है। जीवन में सुखी और संपन्न बनना किसी एक बात पर निर्भर नहीं करता। इसके लिए चौतरफा प्रयास की आवश्यकता होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति सुख और संपन्नता चाहता है तो उसे घर में मनी प्लांट (Money Plant) अवश्य लगाना चाहिए। लेकिन मनी प्लांट लगाने का अपना एक नियम और विशेष उपाय करना होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है कि मनी प्लांट कहां से लाएं और कहां लगाएं यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। आइए आज हम भी इसके बारे में जाने।

चोरी कर लगाएं मनी प्लांट या नहीं

मनी प्लांट लगाने के संबंध में आम लोगों के बीच एक मान्यता है कि मनी प्लांट किसी धनवान व्यक्ति के घर से, या किसी प्रशासनिक अधिकारी के घर से चुरा कर लाया जाए और उसे अपने घर में लगाएं तो खूब धन संपत्ति प्राप्ति होती है । लेकिन वास्तु शास्त्र इसकी पुष्टि नहीं करता। वास्तु शास्त्र में स्पष्ट कहा गया है कि कहीं से भी शुद्ध और पवित्र जगह से मनी प्लांट लाकर घर में लगाया जा सकता है इससे तरक्की होती है।

ऐसे लगाने पर मिलता है शुभ परिणाम

कहा गया है कि मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इस पौधे को लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। मनी प्लांट का पौधा अग्नि दिशा में लगाया जाए तो अवश्य ही भगवान गणेश और शुक्रदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मनी प्लांट को सदैव अग्नि दिशा में ही लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मकता आती है।

कहा गया है कि अगर मनी प्लांट को घर में लगाएं तो ऐसा प्रयास करें कि इस की बेल सदैव ऊपर की ओर रहे। नीचे की ओर लटकती हुई मनी प्लांट की बेल तरक्की प्रभावित होने की दिशा इंगित करती है। मनी प्लांट जितना अधिक फैलता है उतना ही अधिक धन लाभ प्राप्त होता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story