अध्यात्म

Money Dreams: अगर सपने में दिख जाए यह चीज, तो मिलती है अकूत दौलत

Money Dreams: अगर सपने में दिख जाए यह चीज, तो मिलती है अकूत दौलत
x
Money Dreams: अगर सपने में दिख जाए यह चीज, तो मिलती है अकूत दौलत! If this thing is seen in a dream, then you get immense wealth

Money Dreams: सपने यूं ही नहीं आते। इनके पीछे भी कोई ना कोई कारण जुड़ा होता है। कई बार सपने में हम कुछ ऐसी चीजें देखे जाते हैं जो हमें भविष्य में मिलने वाले धन दौलत की ओर इशारा करते हैं। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि अगर सपने में हमें कुछ खास चीजें दिख जाएं तो हमें मान लेना चाहिए कि वह हमें मालामाल कर देंगे। आइए जाने सपनों के बारे में जो हमें हमारे भाग्योदय का संकेत देते हैं।

माता लक्ष्मी का दिखना

कहा गया है कि अगर स्वप्न में हम माता लक्ष्मी का दर्शन करते है तो समझ लेना चाहिए कि माता लक्ष्मी की असीम कृपा हम पर होने वाली है। जिन लोगों को माता लक्ष्मी का दर्शन हो जाता है वह भी सुबह के समय तो समझ लेना चाहिए कि बहुत जल्दी ही माता लक्ष्मी हम पर कृपा करने का संकेत दे रही हैं।

सफेद हाथी या सांप

अगर सपने में सफेद हाथी या फिर सांप दिख जाए तो समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति अब बहुत जल्दी अमीर बनने वाला है ऐसे लोग बहुत सौभाग्यशाली होते हैं जिनको सपने में सफेद हाथी दिखाई देता है। ऐसे लोग रातों-रात भी अमीर बन सकते हैं।

तेज धूप का दिखना

अगर आप सपने देख रहे हैं कि आपके सामने बहुत तेज धूप है। चारों को जगमगाहट और प्रकाश ही प्रकाश है तो समझ लेना चाहिए जल्दी ही समय बदलने वाला है। व्यापार और नौकरी से जुड़े हुए लोगों की समस्याएं समाप्त होगी। ऐसे लोग तेजी के साथ तरक्की करते है।

उड़ान भारते हुए देखना

यदि आप सपने में अपने आप को प्लेन में यात्रा करते हुए देखते हैं। उड़ते हुए देखते हैं तो समझने की अच्छे समय आने वाले हैं। आपको कैरियर में बहुत जल्दी सफलता मिलेगी। अगर रुका हुआ प्रमोशन है तो अवश्य पूरा होगा।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story