Money Asteo Tips: माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति सदैव प्रयासरत रहता है। इसके लिए कई तरह के पूजा पाठ भी किए जाते हैं। लेकिन आज हम एक छोटा सा टोटका बताने जा रहे हैं जिसे करने से आपको माता लक्ष्मी के कृपा प्राप्त होगी। आज हम पांच खास तरह के साधारण टोटके बताएंगे।
तुलसी और दूध का टोटका
हर घर में तुलसी का पौधा लगा होता है। सभी लोग माता तुलसी की पूजा करते हैं। तुलसी की पूजा करने से सौभाग्य और धन की प्राप्ति होती है। धन प्राप्ति के लिए बताया गया है कि हर गुरुवार को नियमित रूप से तुलसी में दूध अर्पित करें ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा अवश्य प्राप्त होगी।
रोटी का टोटका
गर्म तवे पर रोटी बनाने के पहले एक टोटका करें तो माता लक्ष्मी की कृपा अवश्य ही प्राप्त होगी। बताया गया है कि रोटी बनाने से पहले तवे पर दूध के छीटें मारना चाहिए। साथ ही जो पहली रोटी बनाए उसे गाय को खिलाएं। बताया गया है कि इस तरह से करने पर घर में बरक्त आती है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
लौंग का टोटका
ज्योतिषशास्त्र में बताए अनुसार शाम के समय पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दीपक में एक लौंग डाल दें। ऐसा करने से अवश्य ही माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। बताया जाता है कि लौंग के साथ जलने वाला दीपक अपनी ओर घर को आकर्षित करता है। जिस घर में यह क्रिया निरंतर की जाती है वहां की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन मजबूत होती है।
कपूर का टोटका
हिंदू धर्म में कपूर का उपयोग हर पूजा पाठ में किया जाता है। बहुत ही पवित्र वस्तुओं में से एक है। कहा गया है कि अगर कपूर नियमित रूप से घर में जलाया जाए तो घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। और जिस घर में सकारात्मक ऊर्जा रहती है वहां धन की कमी नहीं होती।
पक्षियों को खिलाएं दाना
हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। कहा गया है कि जिसे भी तरक्की करनी हो, जीवन में खुशहाली चाहिए तथा सुख समृद्धि की कामना है तो पक्षियों को नियमित रूप से दाना अवश्य खिलाएं। ऐसा करने वालों के दिन बदलने में समय नहीं लगते।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।