अध्यात्म

होठ और नाक के पास मौजूद है तिल तो आपके जीवन में होती रहेंगी ये चीज़े, आप रोक भी नहीं सकते

होठ और नाक के पास मौजूद है तिल तो आपके जीवन में होती रहेंगी ये चीज़े, आप रोक भी नहीं सकते
x
होठ और नाक के पास मौजूद है तिल तो आपके जीवन में होती रहेंगी ये चीज़े, आप रोक भी नहीं सकते! Mole is present near the lips and nose, then these things will continue to happen in your life, you cannot even stop

मनुष्य के शरीर के अंगों में कई ऐसे दाग धब्बे और निशान पाए जाते हैं जो जीवन से जुड़े हुए कई भेदो को खोल सकते हैं। आज हम होंठ और नाक के पास पाए जाने वाले तिल के संबंध में विचार करेंगे। ज्योतिष और समुद्रिक शास्त्र के जानकार बताते हैं कि शरीर में पाए जाने वाले तिल शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव छोड़ते हैं। अगर बात होठ और नाक के पास पाए जाने वाले तिल की करें तो यह परेशानी भरे जीवन की ओर इशारा करता है। साथ ही और कुछ जानकारी होगी।

क्या है तिल विचार

शरीर में पाए जाने वाले तिल के संबंध में कहा गया है कि शरीर में खास तौर पर चेहरे पर पाया जाने वाला तिल चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है। लेकिन यही तिल अगर चेहरे के बीच गाल में हो तो इसे बहुत शुभ बताया गया है। लेकिन नासिका के बीच और होठों के मध्य में पाया जाने वाला चेहरे का तिल परेशानी भरा जीवन की ओर इशारा करता है।

होठ और नाक के बीच में अगर तिल का निशान है तो इस संबंध में जानकार बताते हैं कि जातक का जीवन परेशानियों से भरा हुआ होगा। कहा तो यहां तक जाता है कि ऐसे लोगों की परेशानियों का कोई अंत ही नहीं है।

बताया गया है कि जिनके होठ और नाक के बीच में तिल पाया जाता है वह अपने कार्य क्षेत्र में किसी बड़ी साजिश के शिकार हो सकते हैं। कई बार उन्हें ऐसी गलती की सजा भोगनी पड़ती है जो वह करते नहीं हैं। ऐसे लोगों को परिस्थिति का मारा हुआ व्यक्ति भी कहा जा सकता है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story