अध्यात्म

Mole In Body: यदि आपके शरीर के इन अंगों पर है तिल, तो भुगतने पड़ेंगे ये परिणाम

Mole In Body: यदि आपके शरीर के इन अंगों पर है तिल, तो भुगतने पड़ेंगे ये परिणाम
x
Mole In Body: यदि आपके शरीर के इन अंगों पर है तिल, तो भुगतने पड़ेंगे ये परिणाम! If you have mole on these parts of your body, then you will have to suffer these consequences

Mole In Body: शरीर में कई अंगों पर तिल पाया जाता है। यह तिल का निशान हमें अपने जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें जानने में सहायक होता है। शरीर के अलग-अलग अंगों पर पाया जाने वाला तिल अलग-अलग महत्व बताता है। शरीर के कई अंगों में पाए जाने वाले तिल सौभाग्य की ओर इशारा करते हैं। तो वहीं ऐसे भी अंग हैं जिनमे तिल के निशान अशुभ होते है। आइए जाने अंगों पर पाए जाने वाले तिल का महत्व।

कंधे पर तिल

कंधे पर तिल पाए जाने का अपना महत्व है। तिल के संबंध में बताया गया है अगर किसी महिला के बाएं कंधे पर तिल है तो उसका स्वभाव चिड़चिड़ा रहता है। वहीं जिन महिलाओं के दाहिने कंधे पर तिल होता है वह स्वभाव से खुशमिजाज होती हैं। साथ ही इनकी विशेषता यह है कि इन्हे कोई भी जल्दी प्रभावित नहीं कर पाता। लेकिन यह महिलाएं दूसरों से अपना काम निकालने में माहिर होती हैं।

आंखों पर तिल

अगर किसी महिला के आंख के निचले भौह पर तिल का निशान है तो ऐसी महिलाएं बहुत भाग्यशाली होती हैं। इनकी सूझबूझ बहुत तीव्र होती है। जीवन के विपरीत परिस्थितियों का यह महिलाएं पूरी मजबूती के साथ मुकाबला करती है। कार्यक्षेत्र में हमेशा इनका नाम आगे रहता है। इनमें लीडरशिप की क्वालिटी भी पाई जाती है।

कान के पीछे तिल

कान पर तिल पाए जाने का अर्थ है कि व्यक्ति कल्पनाशील है। महिलाओं के अगर बाएं कान पर तिल है तो उन्हें लकी बताया गया है। कहा गया है कि ऐसी महिलाओं को कभी भी धन की कमी नहीं होती। इनके पास धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होते हैं। यह नौकरी पेशा होने के साथ ही व्यापारिक क्षेत्र में भी जा सकती है।

हथेली पर तिल

हथेली पर पाए जाने वाला तिल किस स्थान पर मौजूद है यह बहुत महत्वपूर्ण है। कहा गया है कि अगर तिल बुध पर्वत के नीचे है तो जीवन में वैभव और ऐश्वर्या प्राप्त होगा। अगर किसी महिला के बुध पर्वत पर तिल है तो उसे धन की कमी नहीं होती। अगर ऐसी महिलाएं व्यापार के क्षेत्र में जाती हैं तो उन्हें खूब लाभ अर्जित होता है।

माथे पर तिल

महिला के माथे के बाई ओर तिल है तो यह महिलाएं बहुत लकी बताई गई है। वहीं यह भी बताया गया है कि ऐसी महिलाओं को बोलने या कहीं ज्यादा बोलने की आदत होती है। अपने इसी गुण का लाभ लगा उठाकर महिलाएं अपना काम निकाल लेते है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता। यह मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है। इस पर पूर्ण विश्वास करने का निर्णय पाठक का स्वयं का होगा।

Next Story