अध्यात्म

इन राशि के लोगों के लिए 8 से 14 मई है खतरनाक, जानिए अपने राशि का हाल?

July 2022 Rashifal In Hindi
x
राशियों की गणना से हम जीवन के कई उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Saptahik Rashifal May: राशियों की गणना से हम जीवन के कई उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी ले सकते हैं। हमारे जीवन में कब दिक्कत आएगी, कब परेशानी आएंगे और इनसे कैसे निपटा जा सकता है इन सब सवालों के जवाब हम राशिफल से प्राप्त कर सकते हैं। 8 से 14 मई तक कुछ राशि के लोगों के लिए भारी पड़ने वाला है। तो वहीं कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा। आइए जाने किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि वह किसी भी कार्य को करने के पूर्व उसका प्रारूप निश्चित करें। निश्चित किए गए प्रारूप के अनुसार काम करने पर कामयाबी मिलेगी। बच्चों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए उनका सहयोग करें। दूसरों को अपने मामलों में कताई हस्तक्षेप करने का मौका न दें। ऐसे में कोई अगर रुकावट आती है तो वह दूर भी होगी। अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन रखें।

व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर कार्य करवाना आपके लिए फायदेमंद होगा। नौकरी पेशा लोगों को विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी।

जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत करते हुए हर परिस्थिति में सहयोगी सिद्ध होगा। घर परिवार में प्रेम का वातावरण निर्मित होगा। ऐसे में प्रेम के संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धर्म के प्रति और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। अगर स्थान परिवर्तन की बात सोच रहे हैं तो गंभीरता से विचार करे।

व्यवसाय में आपको सफलता प्राप्त होगी। करना सिर्फ इतना है कि कार्य को अनावश्यक रूप से न टाले। योजनाबद्ध तरीके से काम करना फायदेमंद साबित होगा।

जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए सुखद रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात होने की संभावना है। प्रेम संबंध में पारिवारिक स्वीकृति लेना आवश्यक है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। परंतु आप अपने कुशलता की वजह से हर परिस्थिति का मुकाबला कर उनमें विजय प्राप्त करेंगे। मन में चल रही चिंता दूर होगी। आपको सावधान किया जाता है कि आप अपने कुछ निकट के लोगों से सावधान रहें। यह कार्य में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं।

व्यवसाय क्षेत्र में काम करने वाले लोग बड़ी ही सावधानी के साथ आपसी व्यवसाय के लोगों से तालमेल बिठाए। यह आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी भी तकनीक परिवर्तन के लिए विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही करें। शासकीय सेवक अपने कार्य व्यवहार के प्रति सावधानी रखें मानहानि की आशंका है।

अगर आप का विवाह नहीं हुआ है तो लव एंगल में विशेष सावधानी रखें। आप किसी भी गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। वहीं जिन का विवाह हो चुका है वह परिवार को समय दें जिससे वातावरण मधुर बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए कहा गया है प्रयास करते रहे मनचाहा कार्य पूर्ण होने का समय आ गया है। परिजनों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। नौकरी संबंधी परीक्षा में सफलता का योग बन रहा है।

व्यवसाय क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपने बजट का ध्यान रखें। शुरुआती दौर में कुछ परेशानी आ जाएंगे लेकिन स्थिति अनुकूल होगी। नेटवर्किंग के क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छा अवसर मिलेगा।

जीवन साथी का विपरीत परिस्थितियों में भी भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहे इसके लिए एक दूसरे का सम्मान करें। वहीं प्रेम करने वाले लोगों को निराशा हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि यह किसी भी कार्य को करने के पूर्व उसकी कार्ययोजना बना ले। ऐसा करने पर अवश्य ही सफलता मिलेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। अगर आपका प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें परेशानी आ़ने वाली है। लेकिन संयम का परिचय दें। अवश्य ही परेशानी से मुक्ति मिलेगी।।

व्यवसाय क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए आवश्यक है कि कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जाए। व्यवसाय में होने वाला मार्केटिंग का कार्य अगर आप स्वयं देखेंगे तो अधिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थितियां शुभ है। बस इतना ध्यान रखना है कि अपने उच्चाधिकारियों से संबंध खराब न हो।

पारिवारिक जीवन में पति पत्नी के बीच मधुर संबंध बनेंगे। अगर हाल ही में विवाह हुआ है तो बहुत जल्दी शुभ समाचार मिलेंगे। घर में बच्चों की किलकारी गूजेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि यह सप्ताह उनके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के बड़े बूढ़ों का आशीर्वाद लेते रहें। उनके आशीर्वाद से जीवन में तरक्की मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कहा गया है कि किसी भी विकास के लिए योजना बनाते समय अपने निर्णय पर विश्वास रखें अवश्य सफलता मिलेगी। दूसरों पर विश्वास करना घातक हो सकता है। साथ ही दोस्त या रिश्तेदार के वादे से मुकर जाने पर आपको दुख हो सकता है। फिर भी आप अपने क्रोध पर संयम रखें।

व्यवसाय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को विज्ञापन की ओर ध्यान देना होगा। इससे व्यवसाय तरक्की करेगा। जिन कार्यों को कठिन समझकर छोड़ा गया है उन्हें फिर से करें अवश्य सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगो के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में कार्य पूर्ण होने से सम्मान बढ़ेगा और कंपनी का फायदा होगा।

बात अगर पारिवारिक जीवन की करें तो दांपत्य जीवन मधुर ता से व्यतीत होगा। करना सिर्फ इतना है कि एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद ही कार्य में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। नौकरी या फिर अन्य माध्यमों से शुभ सूचना प्राप्त होगी। खर्च अधिक होने से घर का बजट बिगड़ेगा। फिर भी कार्यों को पेंटिंग रखने के बजाय पूर्ण करें। अवश्य ही सार्थक परिणाम प्राप्त होगे। दूसरों के मामले से उलझने में बचे।

व्यवसाय क्षेत्र में काम करने वाले तुला राशि के लोगों को कहा गया है कि अगर आप कोई भी कार्य पार्टनरशिप में करना चाहते हैं। तो इस पर गंभीरता से अमल करें। अवश्य ही फायदेमंद होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए कहा गया है कि वह अपने कार्य पर विशेष ध्यान दें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें अन्यथा किसी पचड़े में फंस सकते हैं।

आप पारिवारिक जीवन सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। कई लोग विवाह बंधन में भी बध सकते हैं। ऐसा संयोग बन रहा है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कहा गया है कि वह अपनी प्रतिभा को दवाएं नहीं। हिम्मत कर आगे आए अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है पर इसे दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप अनावश्यक विवादों से दूर रहें। अगर किसी कार्य में लगे हुए हैं तो उसे पूर्ण करने के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है।

व्यवसाय क्षेत्र पर नए अनुबंध हासिल होंगे। सरकारी परेशानी आ सकती है। आवश्यक है कि टैक्स और लोन से संबंधित कागजात तैयार करवा ले। नौकरीपेशा लोग अगर अपना कार्य समय पर पूर्ण करते हैं तो कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

पारिवारिक जीवन में पति पत्नी के बीच माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। अगर आपके घर में कोई अविवाहित सदस्य है और उसके रिश्ते के लिए प्रयास चल रहे हैं तो वह पूर्ण होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि आपके लिए यह सफलता का द्वार खुलने जैसा समय है। सही समय पर सही निर्णय लेना आपकी हर समस्या का हल है। घर में लोगों का आना जाना रहेगा। आपको सावधान किया जाता है कि अगर कोई कानूनी कार्य चल रहा है तो उस पर हिना करें। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

व्यापार के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को कई नए कार्य शुरू करने के लिए अच्छा समय है। कार्य को लेकर लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लेकिन सतत किया जा रहा प्रयास आपको सकारात्मक परिणाम देगा।

पारिवारिक जीवन में पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन प्रेम के संबंधों में अगर आप पढ़ते हैं तो बदनामी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इससे दूरी बनाए रहें।

मकर राशि

जातकों के लिए कहा गया है कि राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाए रहे। अन्यथा आप किसी ना किसी पचड़े में फंस जाएंगे। युवा वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें अवश्य सफलता मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कुछ परेशानी और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी का आपसी संबंध बढ़िया रहेगा।

कुंभ राशि

जातकों के लिए बताया गया है कि आप अपनी मेहनत से उचित परिणाम हासिल कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को कार्य में स्थान न दें। गुस्से पर अंकुश रखें तभी सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य करने वालों लोगों के लिए आवश्यक है कि वह प्रयास करें सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी सुखमय और शांति में रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए कहा गया है वह किसी भी फिजूल बहस में ना पड़े। अन्यथा किसी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। इसके लिए सहयोग करें। शुभ फल प्राप्त होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में काम करने वाले लोग व्यवस्था दुरुस्त रखें। अपने कर्मचारियों पर नजर रखें। नौकरी में कार्यों के प्रति सावधानी बरतें। अवश्य ही सफलता मिलेगी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story