अध्यात्म

Marriage Horoscope 2022: नए साल में इन राशि वालों की होगी शादी तो ये राशि वाले रह जाएंगे कुंवारे, जानिए!

Rewa
x
Marriage Horoscope 2022: नए वर्ष में विवाह को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई हैं.

Marriage Horoscope 2022: नए वर्ष 2022 में शादी को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि इस वर्ष विवाह को लेकर क्या स्थित और संयोग बन रहे है। विवाह राशिफल के अनुसार इन 5 राशी वालों के विवाह योग प्रबल बन रहे है, हांलाकि अन्य राशि वालों के भी विवाह संभव है। ज्योतिष के अनुसार शादी के योग तभी बनते हैं जब शनि और बृहस्पति आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के लोगो के लिए जीवनसाथी की तलाश के लिए अंहम रहेगा। शनि आपके विवाह भाव से गोचर करेगा। शनि आपके विवाह संघर्ष को सामाप्त करते हुए दिखाई दे रहे है। यह वर्ष आपके लिए भाग्यशाली होगा। विवाह बंधन में बंध सकते है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए नए वर्ष में विवाह के योग बन रहे हैं। वर्ष के शुरूआत में ही कोई अच्छा व्यक्ति दस्तक दे सकता है। अप्रैल माह में विवाह शनि देव गोचर हो रहे है और ऐसे में विवाह के योग बन रहे है। जो लोग पहले से ही किसी रिश्ते में है उनके लिये भी वर्ष 2022 शुभ रहेगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातको के लिए कई ग्रह अनुकूल परिणाम लेकर आएगे। मार्च माह तक आपके जीवन साथी की तलाश पूरी हो सकती है। इस दौरान आप अपने जीवन साथी से मिल सकते है और विवाह बंधन में भी बध सकते है। इसके अलावा शनि की कृपा रहेगी और आप के घर शहनाई बज सकती है।

वृश्रिक राशि

इस राशि वालों के लिए यह वर्ष सुखद रहने वाला है, हांलाकि लाइफ पार्टनर को खोजने के लिए थोड़ा संघर्ष करना होगा। जुलाई माह के बाद आपके पक्ष में माहौल बनेगे, क्योकि बृहस्पति और शनि दोनों ही आपके राशि में दृष्टि डालेगे। इसके प्रभाव से आपके पक्ष में नया रिश्ता बनेगा।

मीन राशि

इस राशि के जातकों में बृहस्पति अप्रैल माह में गोचर हो रहे है। जिसके प्रभाव से इस वर्ष विवाह के प्रबल योग बन रहे है। जो जातक जीवन साथी की तलाश कर रहे है उन्हे परफेक्ट साथी मिलने की संभावना है। मार्च तक आप विवाह बंधन में बंध सकते है।

नोट- यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधिरित है। रीवा रियासत इसकी पुष्टि नही करता है। जानकारों से सलाह भी ले।

Next Story