अध्यात्म

महाशिवरात्रि आज : भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का आज है शुभ संयोग, जाने विधि-विधान से कैसे करें....

महाशिवरात्रि आज : भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का आज है शुभ संयोग, जाने विधि-विधान से कैसे करें....
x
त्रिनेत्रधारी भगवान भोलेनाथ सभी मनोरथों को सिद्ध करने वाले हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से सभी पुण्य प्राप्त होते है। वहीं इस वर्ष महाशिवरत्रि पर विशेष संयोग बन रहा है। जिसमें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि हम यह जाने कि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए किस विधि से उनकी पूजा अर्चना की जाय। 

जानकारी के अनुसार शिवरात्रि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान भोलेनाथ शिवलिग के रूप में प्रगट हुए थे। वही यह भी कहा जाता है कि माता पार्वती का पुनर्जन्म भी हुआ और भगवान भोलेनाथ से विवाह भी इसी दिन हुआ था। इसलिए शिवरात्रि का हमारे हिन्दू धर्म में विशेष स्थान होता है।

ज्योतिषों की माने तेा पता चलता है कि इस वर्ष 101 साल बाद विशेष संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि के दिन शिवयोग, सिद्धियोग और घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग हैं। इन शुभ संयोगों में भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष फल मिलता है। यह सभी के लिए कल्याणकारी होती है।

भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए विधि विधान का ध्यान रखना चाहिए। महाशिवरात्रि पर भेालेनाथ पर दूध, गंगाजल, शहद, दही या घी से अभिषेक करना चाहिए। भगवान भोलेनाथ की चार प्रहर यानि कि सुबह, दोपहर, शाम और रात का भगवान का ध्यान और उनकी पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। रुद्राष्टाध्यायी पाठ या फिर ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।

Next Story