अध्यात्म

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर किस राशि के लोगों को कैसे करनी चाहिए भोलेनाथ की पूजा, आइए जाने?

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर किस राशि के लोगों को कैसे करनी चाहिए भोलेनाथ की पूजा, आइए जाने?
x
Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि 1 मार्च को मनाया जाएगा। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि 1 मार्च को मनाया जाएगा। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान भोलेनाथ शिव शंभू को प्रसन्न करना अत्यंत सरल है। अगर विधि विधान से पूजा की जाए तो अवश्य ही भोलेनाथ अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं। कई बार भक्त महाशिवरात्रि के दिन निर्जला व्रत भी रखते हैं यह भी साधना का एक सफल माध्यम है। निर्जला व्रत रहते समय भगवान भोलेनाथ के चरणों में अपना चित्त लगाना चाहिए। साथ ही शास्त्रों में बताए अनुसार किस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर कैसे पूजा करनी चाहिए इस संबंध में चर्चा करेंगे।

  1. मेष राशि के लोगों को बताया गया है कि ताबे के जल से भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करना चाहिए दिल में थोड़ा सा गुण मिला ले। अवश्य ही मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
  2. वृषभ राशि के लोगों को चांदी या फिर स्टील के लोटे में दूध और जल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। साथ ही चंदन दही सफेद फूल चावल सफेद चंदन अर्पित करना सुबह बताया गया है।
  3. मिथुन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि वह तीन बेल पत्र अवश्य चढ़ाएं। मिथुन राशि वालों को गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करने पर विशेष कृपा मिलती है।
  4. कर्क राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि वह घी से शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही कच्चा दूध चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
  5. सिंह राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन गुड और जल मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। गेहूं चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है।
  6. कन्या राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि वह शिवरात्रि के दिन लिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें और बेलपत्र व भांग अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने पर शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  7. तुला राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि शिवरात्रि पर जल में फूल, शहद तथा तेल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें अवश्य लाभ मिलेगा।
  8. वृश्चिक राशि के लोगों को बताया गया है कि वह पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। पंचामृत से स्नान करवाने पर भगवान भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही मनचाहा वरदान देते हैं।
  9. कुंभ राशि के लोगों को बताया गया है कि का अभिषेक करते समय काले तिल का उपयोग करें। साथ ही केवल गंगाजल से स्नान करवाएं। आपके सभी मनोरथ सिद्ध हो जाएंगे।
  10. मीन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि वह शिवलिंग पर अभिषेक करते समय पीले रंग के पुष्प अर्पित करें। पीले रंग के पुष्प भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। साथ ही भगवान को पीले पदार्थों का भोग लगाएं।
  11. मकर राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि काले तिल से भगवान शिव का अभिषेक करें अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।
  12. धनु राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि शिवरात्रि के दिन वह केसर हल्दी युक्त दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। अभिषेक के बाद बेलपत्र तथा पीला फूल अवश्य चढ़ाना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story