अध्यात्म

M Sign In Your Palm: अगर आपके हाँथ में बन रहा है 'M' का निशान तो इसका मतलब जान हैरान रह जाएंगे आप

M Sign In Your Palm
x

M Sign In Your Palm

M Sign In Your Palm: अगर आपके हाँथ में बन रहा है 'M' का निशान तो इसका मतलब जान हैरान रह जाएंगे आप! If M mark is being made in your hand then you will be surprised to know its meaning

M Sign In Your Palm: ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा को बहुत महत्व दिया गया है। वैसे तो तमाम तरह की अन्य विधाएं भी हैं जिनके माध्यम से जानकार जातक के भविष्य की घोषणा करते हैं। उसके जीवन से जुड़ी हुई अगूढ और महत्वपूर्ण जानकारियां निकलकर सामने आती हैं। लेकिन आज हम हस्तरेखा में रेखाओं के माध्यम से बनने वाले "एम" निशान के संबंध में बताएंगे। आइए इससे जुड़ी हुई तमाम तरह की जानकारी लें।

कैसे बनता है यह निशान

हाथ की रेखा में बनने वाला "एम" का निशान आखिर कैसे बनता है सबसे पहले इस संबंध में जानकारी होना आवश्यक है। बताया जाता है कि जब जातक मां के गर्भ में रहता है उसी समय हाथ की रेखाएं विकसित हो जाती हैं। लेकिन हाथ की रेखाएं 16 वर्ष की आयु तक परिवर्तित होती रहती हैं।

बताया गया है कि अगर हस्त रेखा की जीवन रेखा और हृदय रेखा मिलकर "एम" का निशान बनाती है तो यह चिन्ह बहुत बड़े-बड़े संकेत देता है। इन संकेतों को समझने के लिए बहुत कुछ जानना आवश्यक है। आइए जाने एम निशान वाले जातकों का भविष्य किस तरह होता है।

होती है तरह-तरह की खूबी

जिन जातकों की हथेली में "एम" का निशान होता है वह बहुत ही साहसी और निडर बताए गए हैं। कहा गया है कि ऐसे लोग किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। यह बात अलग है कि इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती। लेकिन यह लोग अपने मेहनत के बलबूते पर वह सब कुछ हासिल कर लेते हैं जिनकी चाहत इनके मन में काफी समय पूर्व से बनी रहती है।

ऐसे लोगों को बताया गया है कि यह अपने कार्य पर पूर्ण विश्वास स्वयं की मौजूदगी के बाद ही करते हैं। इनके द्वारा किया गया कार्य साफ और सटीक होता है। उस कार्य पर प्रश्न नहीं उठाया जा सकता। साथ ही यह आत्मनिर्भर होकर जीवन जीने के आदी होते हैं।

ऐसे लोग भाग्य भरोसे रहना पसंद नहीं करते। हर कार्य को अपने मेहनत के बूते अर्जित करते हैं। तभी तो इन्हें जोखिम भरे कार्यों में भी सफलता मिलती है।

आम इंसान के जातकों को समाज में खूब मान सम्मान मिलता है। यह दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इनके यही विशेष गुण इन्हें समाज में अलग पहचान देता है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story