अध्यात्म

Lucky Signs In Hand: यदि आपके हाँथ की रेखा में बना है त्रिशूल और मछली का चिन्ह तो अरबो-खरबो के मालिक बनेगे आप

Lucky Signs In Hand: यदि आपके हाँथ की रेखा में बना है त्रिशूल और मछली का चिन्ह तो अरबो-खरबो के मालिक बनेगे आप
x
Lucky Signs In Hand: हाथ में इन निशान का होना मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने का माना जाता है संकेत

Lucky Signs In Hand: व्यक्ति के हाथ में पाई जाने वाली रेखाएं जीवन में आने वाले शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणामो के बारे में बताती हैं। हस्तरेखा को जीवन की किताब भी कहा जाता है। जीवन में आने वाले हर उतार-चढ़ाव के बारे में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानकारी मिलती है। आज हम कुछ ऐसे निशानों के बारे में जानकारी देंगे जिनके हाथ में पाए जाने से व्यक्ति धनवान अवश्य बनता है। उस पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है। आइए जाने कौन से हैं वह निशान।

स्वास्तिक का निशान

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिनके हाथ में स्वास्तिक का निशान पाया जाता है वह बहुत भाग्यशाली होते हैं। उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती। कहा तो यहां तक जाता है कि उन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा होती है।

कमल का निशान

जिनके हाथ में कमल की तरह बना हुआ निशान पाया जाता है उनमें नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। साथ ही यह भगवान विष्णु के कृपा पात्र होते हैं। जीवन में इन्हें भाग्य का काफी सहयोग मिलता है।

तराजू का निशान

कहा गया है कि जिनकी हथेली में तराजू का निशान होता है उन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। यह लोग बुद्धिमान होने के साथ काफी गुणी होते हैं। उन्हें हर जगह मान सम्मान मिलता है।

रथ का निशान

जिनके हाथ में रेखाओं के द्वारा बना हुआ रथ जैसा दिखे तो समझ ले इनकी जिंदगी राजसी ठाठ बाट के साथ व्यतीत होगी। यह निशान बहुत कम हाथों में देखने को मिलता है।

मछली का निशान

जिनके हाथ में मछली का निशान होता है वह अकूत संपत्ति के मालिक होते हैं। जीवन में खूब तरक्की करते हैं। व्यापार आदि में इन्हें लाभ प्राप्त होता है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story