Lucky Boy Lucky Girl by Birth Date: अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ खास तारीखों में जन्मे बच्चे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इन बच्चों पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा होती है। जीवन में इन्हें हर कदम पर सफलता प्राप्त होती है। अंक शास्त्र के मुताबिक जिन बच्चों का मूलांक 7 होता है वह अपने पिता के लिए बहुत ही भाग्यशाली बताए गए हैं। 7 मूलांक उनका माना जाएगा जिनका जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो।
क्यों शुभ होता है मूलांक 7
मूलांक 7 के संबंध में बताया गया है कि अंक शास्त्र में 7 को बहुत शुभ माना गया है। 7 एक विषम अंक है। ज्योतिष अंक शास्त्र में विषम अंको को शुभ माना जाता है। बताया गया है कि मूलांक 6 के जातक बेहद बुद्धिमान होते हैं। साथ ही मेहनती भी बताए गए हैं।
क्या होता है खास
मूलांक सात के जातक जीवन में खूब सफलता अर्जित करते हैं।
यह अपने पिता के लिए सौभाग्यशाली सिद्ध होते हैं। क्योंकि यह पढ़ लिख कर बड़े पदों पर भी आसीन होते हैं।
यह स्वभाव से सरल और मृदुभाषी होते हैं। जीवन में अलग पहचान बनाने के लिए परिश्रम करते हैं।
बताया गया है कि मूलांक 7 के जातक अपार धन संपदा के मालिक होते हैं। इन्हें बताया गया है कि यह करोड़पति बनते हैं। इनके घर परिवार में सुख शांति सदैव बनी रहती है।