
Libra Daily Horoscope, 8 August 2022: आज दुर्घटना के प्रति सचेत रहें तुला राशि के जातक, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Tula Daily Horoscope
Daily Horoscope | Rashifal Today in Hindi (आज का राशिफल सोमवार, 8 अगस्त 2022): ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है। आज दुर्घटना के प्रति सचेत रहें तुला राशि के जातक. आइये जानते हैं कि तुला राशि के जातको का राशिफल आज सोमवार को क्या है.
Libra Daily Horoscope, 8 August 2022
तुला (Libra) दैनिक राशिफल सोमवार, 8 अगस्त, 2022
तुला- दिमाग में अनावश्यक बातों का गुब्बारा न बनाएं, वर्ना ये फूटा तो आपकी मानसिक उलझनें आपकी बेचैनी बढ़ाती रहेंगी. ऑफिस के चतुर्थ श्रेणी के लोगों को प्रसन्न रखें. उनकी नाराजगी आपके हित में नहीं है. कारोबार में कोई नया पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय अभी ठीक नहीं है. दुर्घटना के प्रति बहुत सचेत रहें, शरीर के किसी अंग में फ्रैक्चर की आशंका है, सभी आयामों में सजग रहना होगा. अपनों के साथ अहंकार का टकराव न करें, नहीं तो बेवजह दिलों की दूरियां बढ़ जाएंगी. समाज में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




