अध्यात्म

नाक की बनावट से जाने कैसे है आपका स्वभाव और भविष्‍य

नाक की बनावट से जाने कैसे है आपका स्वभाव और भविष्‍य
x
सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट के आधार पर कई भविष्यवाणी की जाती है।

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट के आधार पर कई भविष्यवाणी की जाती है। आज हम चेहरे पर सबसे पहले नजर पड़ने वाले अंग नाक के संबंध में विचार करेंगे। सामुद्रिक शास्त्र कहता है की नाक की बनावट देखकर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। ज्यादातर इस बनावट की पाई जाने वाली नाक के संबंध में समुद्र शास्त्र के बताएं मतों पर चर्चा करेंगे।

छोटी नाक वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिनकी नाक बहुत छोटी होती है वह शरारती स्वभाव के होते हैं। लेकिन यह स्वभाव से दूरदर्शी होते हैं। इनका यही स्वभाव इन्हें समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सहायक होता है। जीवन में इन्हें अभाव का सामना नहीं करना पड़ता।

लंबी नाक वाले लोग

समुद्रिक शास्त्र कहता है कि लम्बी नाक वाले लोग दृढ़ इच्छाशक्ति के परिचायक है। इनमें संवेदना कम पाई जाती है यह पुराने रिश्तो को ज्यादा दिन चलाने के बजाय नए रिश्ते बनाने के आदी होते हैं।

पतली नाक वाले लोग

जिनकी नाक पतली होती है वह गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। साथ ही यह सफलता पाने के बाद पुराने लोगों को भूल जाते हैं। ऐसे लोग दिखावे पर ज्यादा विश्वास करते हैं। इन्हें फैशन प्रिय व्यक्ति भी कहा जा सकता है।

मोटी नाक वाले लोग

जिन जातकों की नाक मोटी होती है वह हमेशा खुश रहने पर विश्वास करते हैं। जीवन में खुशी ढूंढते रहते हैं। सामान्य बातों पर यह ज्यादा ध्यान नहीं देते। साथ ही रिश्तो को चलाने में गंभीर होते हैं।

दबी हुई नाक वाले लोग

जिन जातकों की नाक दबी हुई होती है वह इमोशनल स्वभाव के बताए गए हैं। इन लोगों के पास ज्यादा पैसा नहीं होता लेकिन यह भगवान पर विश्वास रखते हैं। ईश्वर की कृपा से इनके पास पैसे की कमी नहीं होती।

उठी हुई नाक वाले लोग

उठी हुई नाक वाले हर कार्य को करने में आगे आना इनका स्वभाव होता है। इसी स्वभाव की वजह से इन्हें लोग अपना नेता मान लेते हैं। यह सामान्य तौर पर जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास नहीं करते।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story