अध्यात्म

जानिए क्यों लाफिंग बुद्धा को घर में रखना होता है शुभ, आइए जानें लाफिंग बुद्धा की पूरी कहानी

Laughing Buddha Vastu Tips
x
Laughing Buddha Story In Hindi: आमतौर पर हर घर में लाफिंग बुद्धा रखे दिख जाते हैं।

Laughing Buddha Story In Hindi: आमतौर पर हर घर में लाफिंग बुद्धा रखे दिख जाते हैं। जिनके यहां नहीं है वह इनके बारे में नहीं जानते होंगे। लेकिन जो बुद्धा के बारे में जानता है वह उन्हें अपने घर स्थान देते है। आज बुद्धा के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं। जिसे जानने के बाद आपको लगने लगेगा कि वास्तव में लाफिंग बुद्धा जैसे दिख रहे हैं उनकी शख्सियत उससे कहीं अलग है। व्यावहारिक तौर पर बुद्धा लोगों को हंसा कर उनको जीने की सही दिशा प्रदान करते थे।

Laughing Buddha Kaun Hai?

कहां के हैं लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा के बारे में बताया जाता है कि यह जापान के रहने वाले हैं। जिस समय भगवान गौतम बुद्ध धर्म का प्रचार कर रहे थे उसी समय लाफिंग बुद्धा की मुलाकात गौतम बुद्ध से हुई। कुछ ही दिनों में यह गौतम बुद्ध के प्रिय शिष्यो में से एक बन गए। लाफिंग बुद्धा का नाम होतई था। लेकिन इनकी हंसाने की प्रवृत्ति ने इनका नाम लाफिंग बुद्धा रखवा दिया।

यह एक गांव से दूसरे गांव में जाकर लोगों को हंसाया करते थे। गांव वाले इनसे बहुत खुश रहते थे। यहां तक कहा जाता है कि यह जिस स्थान पर जाते थे वहां हजारों की भीड़ एकत्र हो जाती थी। धीरे-धीरे लोग इन्हें दैवीय पुरुष मानने लगे।

नहीं देते थे भाषण प्रवचन

भगवान बुध की वजह से इन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। गौतम बुध के अन्य शिष्यों की तरह यह भाषण प्रवचन नहीं किया करते थे। यह केवल लोगों को हंसाते थे।

लाफिंग बुद्धा का मानना था कि ज्ञान कर्मों से मिल जाता है। इसलिए उपदेश की जरूरत नहीं है। वह मानते थे कि कभी रोना नहीं चाहिए। सदैव हंसते रहना ही मानव का मूल स्वभाव है।

वैसे लाफिंग बुद्धा के बारे में अलग-अलग कहानियां प्रचलन में है। फिर भी जापान के वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा को घर में रखना शुभ माना गया है।

ज्ञान मिला तो भ्रमण पर निकले

लाफिंग बुद्धा के संबंध में बताया जाता है गौतम बुध के संपर्क में आने के बाद भ्रमण पर निकल गए। यह जहां भी जाते थे लोगों को हंसाते थे।

Next Story