अध्यात्म

घर मे इस जगह रख दे एक्वेरियम, फिर देखिए कमाल

घर मे इस जगह रख दे एक्वेरियम, फिर देखिए कमाल
x
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एक्वेरियम रखने के कई फायदे हैं। एक तो घर में एक्वेरियम रखने से घर की शोभा बढ़ जाती है तो वही वास्तु दोष भी दूर होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एक्वेरियम रखने के कई फायदे हैं। एक तो घर में एक्वेरियम रखने से घर की शोभा बढ़ जाती है तो वही वास्तु दोष भी दूर होता है। कहा गया है कि जिस घर में एक्वेरियम रखा होता है उस घर के लोग तरक्की करते हैं। साथ ही परिवार में सदैव खुशहाली बनी रहती है।

आती है सकारात्मक ऊर्जा

घर में रखें एक्वेरियम के भीतर बहने वाले पानी की आवाज बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस आवाज से निकलने वाली ध्वनि घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। घर में एक्वेरियम रखने से कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती।

किस दिशा में रखें एक्वेरियम

एक्वेरियम रखने के लिए उपयुक्त दक्षिण पूर्व की दिशा है।

पूर्व या फिर उत्तर की दिशा में एक्वेरियम रखने पर कैरियर में तरक्की मिलने के संयोग बनते हैं। साथ ही परिवार में सुख शांति का माहौल कायम रहता है।

बताया गया है कि एक्वेरियम को कभी भी बेडरूम में या किचन में नहीं रखना चाहिए। साथ ही घर के बीचो-बीच वाले कमरे में नहीं रखना चाहिए।

कितनी रखें मछली

फेंगशुई में बताया गया है कि एक्वेरियम में एक काली मछली तथा आठ से नौ रंगीन मछलियां रखनी चाहिए। साथ ही प्रयास करें कि एक गोल्डफिश भी रहे।

अगर एक्वेरियम में काले रंग की 1 और लाल रंग की 8 मछलियां रखी जाए तो खुशहाली तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story