अध्यात्म

तुलसी की जड़ में रख दें एक चीज, घर छोड़कर नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी, नहीं होगी कभी पैसों की कमी

Tulsi Ke Upay
x
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व बताया गया है। बताया गया है कि अगर तुलसी की जड़ में एक विशेष उपाय कर लिया जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व बताया गया है। वही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी तुलसी का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि अगर तुलसी की जड़ में एक विशेष उपाय कर लिया जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। वहां महालक्ष्मी का बास होने लगता है। आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से घर के लोग तरक्की करते हैं।

आइए जाने तुलसी के उपाय

हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी की पूजा रोज करनी चाहिए। शाम के समय तुलसी कोट में दीपक जलाने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।

रुकी हुई तरक्की पाने

कहा गया है कि अगर किसी की तरक्की रुकी हुई है तो उसे तुलसी का उपाय अवश्य करना चाहिए। इसके लिए बताया गया है कि एकादशी के दिन बिना नमक का आटा गूथे। उसका दीपक बनाकर जलाएं और उसे तुलसी कोट में रख दें। ध्यान रखने वाली बात यह है कि तुलसी को स्पर्श नहीं करना है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो मंदिर मे लगे हुए तुलसी पौधे के पास यह उपाय कर सकते हैं।

दुर्भाग्य दूर करने

एकादशी के दिन अगर विशेष उपाय किया जाए तो दुर्भाग्य दूर होता है साथ में धन दौलत भी प्राप्त होती है। इसके लिए कहा गया है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें फिर तुलसी की जड़ पर हल्दी और गुड़ रख दें। ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होता है और धन दौलत की प्राप्ति होती है।

मनोकामना पूरी करने

अगर आपकी मनोकामना पूर्ण नहीं हो रही है तो आपको एकादशी के दिन तुलसी के पास एक उपाय करना चाहिए। इसके लिए बताया है कि एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास बैठकर पूजा करें। इसके बाद एक माला यानी 108 बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी और मनोकामनाएं अवश्य पूरी होंगी।

नोट- यहां दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story