अध्यात्म

Kapoor Ke Totke: पितृ पक्ष में कपूर के टोटके के बारे में जान हिल जाएगा दिमाग, जानिए

Kapoor Ke Totke In Hindi
x

Kapoor Ke Totke In Hindi

पितृ पक्ष 2022 में कपूर के टोटके (Kapoor Ke Totke) के अनेक फायदे है.

Kapoor Ke Totke In Hindi, Pitr Paksh 2022: इन दिनों देश में पितृ पक्ष चल रहा है. इस बीच हर घर में होने वाले पूजा-पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है। आखिर पूजा के दौरान कपूर का उपयोग क्यों किया जाता है इसके पीछे बहुत बड़ा कारण जुड़ा हुआ है। हमारे धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि कपूर का उपयोग करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं बताया गया कपूर में औषधि गुण होने की वजह से यह हमारे लिए बहुत उपयोगी है। आइए जाने कपूर से जुड़े हुए कुछ खास उपाय जो हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है।

दूर होती हैं कार्य में आ रही बाधाएं

अगर घर के सदस्यों को उनके काम में कोई बाधा आ रही है तो सुबह और शाम के समय कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

वास्तुदोष दूर करने

अगर घर में वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए कपूर का उपाय करना चाहिए। इसके लिए बताया गया है कि घर के जिस स्थान पर वास्तु दोष है वहां एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े डालकर रख दीजिए। कुछ दिनों बाद जब कपूर खत्म हो जाए पुनःउसमें कपूर डाल दें। ऐसा कुछ दिन तक करने से वास्तु दोष दूर हो जाता है।

पितृ दोष और कालसर्प दोष

अगर किसी की कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष है तो करने के लिए कपूर का सरल सा उपाय अपनाएं। इसके लिए बताया गया है कि सुबह शाम और रात के समय घर में कपूर जलाना चाहिए।

शनिदोष दूर करने

जिस किसी के जीवन में शनिदोष चल रहा हो उसे शनिवार के दिन नहाते समय पानी में कपूर और चमेली के दो-चार बूंद तेल डाले। कार्य में आ रही रुकावटें दूर होती है और धन आगमन के संयोग बनते हैं।

बुरे सपनों से छुटकारा पाने

अगर आप को सोते समय बुरे सपने आते हैं तो बेडरूम में कपूर जलाकर सोना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहा मनमुटाव भी दूर होता है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story