अध्यात्म

Kapoor Ke Totke: कपूर के टोटके ने मचाया बवाल, जिसने भी किया इसका उपयोग मच गई तबाही

Kapoor Ke Totke: कपूर के टोटके ने मचाया बवाल, जिसने भी किया इसका उपयोग मच गई तबाही
x
Kapoor Ke Totke: कपूर के टोटके ने मचाया बवाल, जिसने भी किया इसका उपयोग मच गई तबाही ! Kapoor Ke Totke created a ruckus, whoever used it created havoc

Kapoor Ke Totke: कपूर एक ज्वलनशील और सुगंधित पदार्थ है। इसका उपयोग पूजा-पाठ तथा तंत्र-मंत्र में किया जाता है। कपूर का औषधि उपयोग भी है। जब आप इसका उपयोग तंत्र मंत्र के लिए करते हैं तो इससे निकलने वाली सुगंध वातावरण में घुलकर स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। कपूर का उपयोग तंत्र-मंत्र, जादू-टोना, भूत-प्रेत से बचने में किया जाता है। आज हम कपूर से जुड़े कुछ ऐसे ही उपाय आपके साथ साझा करने जा रहे हैं जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में बहुत उपयोगी बताया गया है।

घी में भिगोकर जलाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा सदैव बनी रहे तो इसके लिए आपको कपूर और घी का एक उपाय करना होगा। इसके लिए बताया गया है कि सुबह और शाम को कपूर लें उसमें थोड़ा सा घी डाल दें। इसके बाद उस कपूर को जला दें। जलाकर पूरे घर में घूम आए। पूरे घर में एक अच्छी सुगंध फैल जाएगी। ऐसा करने पर घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार घर में बना रहता है।

आ रही परेशानी होती है दूर

अगर आपके विवाह में परेशानी आ रही है तो आप 36 फूल लौंग और कपूर के 6 टुकड़े लेकर मां दुर्गा को आहुति दें। ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी। परिणाम स्वरूप विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।

पैसे की तंगी दूर करने

अगर आप पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं तो रात के समय चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। यह उपाय कई दिनों तक करना होगा। परिणाम स्वरूप आपको धन लाभ होना शुरू हो जाएगा।

भस्म लगाएं

शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए कपूर का भस्म लगाना चाहिए। इसके लिए बताया गया है के बजरंगबली की पूजा पाठ करें। साथ में 5 लौंग और कपूर को साथ में जलाएं फिर इसकी भस्म को अपने ललाट पर लगाएं। ऐसा करने से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी उपाय को अपनाने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य लें।

Next Story