अध्यात्म

Kamika Ekadashi 2022: तुलसी की मंजरी से करें भगवान विष्णु की पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Kamika Ekadashi 2022: तुलसी की मंजरी से करें भगवान विष्णु की पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
x
Tulsi Manjari Ke Upay: इस दिन तुलसी की मंजरी यानी तुलसी में निकलने वाले फूल से पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

Kamika Ekadashi 2022: जीवन में सभी की इच्छा होती है कि उसकी मनोकामनाएं पूर्ण हो। लेकिन मनोकामना को पूर्ण करने के लिए व्यक्ति को कुछ खास तरह के प्रयास करने होते हैं। इन्हीं प्रयासों में से एक है भगवान विष्णु की तुलसी की मंजरी से पूजा। कहा गया है कि जो लोग भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) की तुलसी की मंजरी यानी तुलसी में निकलने वाले फूल से पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस पूजा के लिए बताया गया है कि श्रावण मास में पड़ने वाली एकादशी के दिन करना चाहिए।

भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न

बताया गया है कि सावन के महीने में कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) कहा गया है। इस एकादशी में अगर भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से की जाए तो अवश्य ही सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

कहा गया है विधिपूर्वक व्रत रखकर भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों का ध्यान करें। भगवान का पूजन करें। आरती करें और तुलसी की मंजरी चढ़ाए कर उनसे अपनी मनोकामना कहें। अवश्य ही भगवान विष्णु प्रसन्न होकर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

पापों का करती है नाश

नारद और ब्रह्मा जी के संवाद मे कामिका एकादशी के बारे में बताया गया है कि जो भी जातक तुलसी की मंजरी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उनके सभी जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही जातक को भगवान श्री विष्णु के चरणों का परम पद प्राप्त होता है। या यूं कहें कि मृत्यु के बाद उस जातक को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इसका रखें विशेष ध्यान

कहा गया है कि कामिका एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करे। साथ ही यह भी कहा गया है कि कामिका एकादशी दिन तथा रात भर अखंड दीप जलाना चाहिए। जो भी जातक अखंड दीप जलाते हैं उन्हें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का एक साथ आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story