अध्यात्म

Kale Til Ke Upay: घर में करे काले तिल से उपाय, बढ़ेगा धन और मिलेगी तरक्की

Kale Til Ke Upay: घर में करे काले तिल से उपाय, बढ़ेगा धन और मिलेगी तरक्की
x
Kale Til Ke Upay: आर्थिक समस्या से देश के ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। जीवन में सभी की चाहत होती है कि वह ढेर सारा पैसा कमाए। उसके पास जीवन में उपयोग होने वाली सभी सुख-सुविधा की वस्तुएं हों।

Kale Til Ke Upay: आर्थिक समस्या से देश के ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। जीवन में सभी की चाहत होती है कि वह ढेर सारा पैसा कमाए। उसके पास जीवन में उपयोग होने वाली सभी सुख-सुविधा की वस्तुएं हों। लेकिन कई बार यह सम्भव नहीं हो पाता। ऐसे में कुछ आसान से टोटके को आजमाना चाहिए। जिनके सम्बंध में कहा जाता है कि अगर काले तिल के टोटके का उपयोग विधि पूर्वक किया जाय ते आर्थिक समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। वैसे सभी पता है कि काले तिल का उपयोग पूजा में किया जाता है। खासतौर पर हवन में तथा पित्रपक्ष के समय तिलांजलि में काले तिल का प्रायोग होता है। लेकिन इसके अचूक टोटके आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाते हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं

कहा गया है कि काले तिल का प्रयोग अगर शिवलिंग पर किया जाय तो अवश्य ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके लिए करना सिर्फ इतना है कि सुबह स्नान के बाद प्रतिदिन तांबे के लोटे में गंगाजल, पवित्र जल तथा थोड़ा सा काला तिल मिलाएं। इससे शिवलिंग पर अभिषेक करें। इस दौरान ओम साम्ब सदाशिवाय नमः मंत्र का मन ही मन में जाप करें।

छत पर डाल दें काला तिल

कहा गया है कि अगर घर के लोगों की बरक्कत नहीं हो रही है तो इसके लिए एक मुट्ठी काला तिल लेकर उसे छत पर डाल दें। अगर इस तिल को पक्षी चुगने लगते हैं तो माना जाता है कि बरक्कत होगी। वहीं अगर ऐसा करने के बाद भी सफलता न मिले तो काल तिल लेकर घर के सभी सदस्यों के सिर से उतारा करें और उत्तर दिशा में फेंक दें।

कुत्ते को खिलाएं

कहा गया है कि अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इसके लिए कुछ काला तिल लेकर कुत्ते के सामने डाल दें। अगर कुत्ता इस तिल को खा लेता है तो अवश्य ही आर्थिक तंगी दूर होगी।

साथ ही बताया गया है कि बहते पानी में काला तिल डाला जाये तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

वहीं एक सबसे बड़ा उपाय है। जिसमें कहा गया है कि अगर किसी उपाय से सफलता नहीं मिल रही है तो शनिवार के दिन काले कपडे़ में काला तिल, काला उड़द की दाल बांधकर किसी गरीब को दान करें। यह क्रम कई शनिवार तक करें। ऐसा करने से धन में वृद्धि निश्चित है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story