अध्यात्म

Jyotish Tips For Wealth: सोने का समय है निश्चित, अगर इस समय जागते हैं तो तरक्की निश्चित, कभी नहीं रूठेगी माता लक्ष्मी

Jyotish Tips For Wealth: सोने का समय है निश्चित, अगर इस समय जागते हैं तो तरक्की निश्चित, कभी नहीं रूठेगी माता लक्ष्मी
x
Jyotish Tips For Wealth: कई बार लोगों काफी धनवान होते हैं लेकिन माँ लक्ष्मी की कृपा न होने पर उनके धन का अपव्यय होता रहता है।

How To Pleased Goddess Lakshmi: जिस तरह हम अपनी पढ़ाई-लिखाई, काम-धाम के लिए समय निश्चित करते हैं। ठीक उसी तरह हमारे धर्म शास्त्रों में हर कार्य के लिए एक समय निश्चित किया गया है। अगर वह कार्य समय पर नहीं किए जाते तो उसका बुरा प्रभाव पड़ता है। खास तौर पर व्यक्ति के जागने के लिए कुछ नियम समय निर्धारित किए गए हैं। अगर इस निश्चित समय में व्यक्ति नहीं रखता है तो उसे अपनी तरक्की के रास्ते में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है यहां तक की माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की कृपा भी नहीं प्राप्त होती।

बनाया गया है यह नियम

हमारे धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त (Bramh Muhurt) में उठना चाहिए। जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में जग जाता है उस पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। उसे जीवन में पैसे तथा शारीरिक एवं मानसिक परेशानी नहीं होती।

कई बार देखा गया है कि लोग देर तक सोते हैं और उसके बाद भी धनवान होते हैं। लेकिन एक बात आप जान लें उनके जीवन में ऐसी-ऐसी परेशानी बनी रहती है कि वह पैसा कोई काम का नहीं रह जाता।

व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में जगना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में जगने से देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं। उसे अपने कर्तव्य का पूर्ण फल प्राप्त होता है। हमने कई पुस्तकों में भी पढ़ा होगा कि हमारे देश के बड़े-बड़े ऋषि मुनि ब्रह्म मुहूर्त में जगकर भगवान का ध्यान किया करते थे। तभी उनके पास एक से बढ़कर एक सिद्धियां रहती थी।

बताया गया है कि सूर्योदय के बाद देर तक सोने वाले लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होते। वह अगर उल्टा सीधा कर पैसा कमा भी लेते हैं तो शारीरिक रूप से भी बीमार और जीवन भर परेशान रहते हैं।

हमारे धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति को सूर्यास्त के समय किसी भी हाल में नहीं सोना चाहिए। अन्यथा भाग्य और स्वास्थ्य दोनों ही व्यक्ति का साथ छोड़ देते है।

मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में और सूर्यास्त के समय देवी देवता पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए आते हैं। जो भी शख्स उस समय सोते हुए उन्हें दिख जाता है वह उन पर अपनी कृपा नहीं करते। संध्या के समय व्यक्ति को कतई नहीं सोना चाहिए।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story