अध्यात्म

Jyotish Tips: इन चीजों का हाथ से गिरना होता है बहुत अशुभ, जानिए

Jyotish Tips: इन चीजों का हाथ से गिरना होता है बहुत अशुभ, जानिए
x
Jyotish Tips: इन चीजों का हाथ से गिरना होता है बहुत अशुभ! Falling of these things is very inauspicious

Jyotish Tips: कई बार देखा गया है कि अनायास और धोखे से कई चीजें हमारे हाथ से गिर जाती। आखिर इन चीजों के गिरने के पीछे हमारा नुकसान तो होता ही है। साथ में वास्तु शास्त्र पर अगर विचार करें तो इसे हाथ से गिरना अशुभ संकेत माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि सफेद चीजों का धोखे से हाथ से गिरना दरिद्रता और धन की कमी की ओर इशारा करता है। इसलिए इस पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

शंख

शंख का रंग सफेद होता है। किसका उपयोग पूजा-पाठ में अवश्य किया जाता है। दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने का विधान बताया गया है। लेकिन बताया गया है कि अगर हाथ से शंख गिर जाए तो इसे अच्छा नहीं मानते। इससे घर की खराब होने की ओर इशारा है।

दूध

दूध भी एक पवित्र चीज है। पूजा पाठ में भी उपयोग होता है। इसमें कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी कहा गया है कि अगर हाथ से दूध गिरता है तो इसका मतलब आने वाले दिनों में संतान को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सदैव किचन में गैस चूल्हे से दूध को गिरने से बचाएं।

नारियल

नारियल के बिना पूजा का कार्य संपन्न नहीं होता। तोड़ने के बाद जो नारियल की गरी निकलती है वह सफेद रंग की होती है। अगर प्रसाद बांटते समय नारियल गिर जाए तो इसे हानिकारक माना गया है।

नमक

ज्योतिष शास्त्र में नमक को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। नमक के संबंध में बताया गया है कि अगर ग्रहणी के हाथ से बार-बार नमक गिर रहा है तो यह उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने का संकेत है। साथी ही परिवार के लोग भी बीमार पड़ सकते हैं।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story